{"_id":"67a8ed6ade22a0eb2d07220b","slug":"haryana-and-madhya-pradesh-team-won-the-hockey-match-haridwar-news-c-35-1-sdrn1003-128778-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: हरियाणा और मध्य प्रदेश की टीम ने जीता हॉकी मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: हरियाणा और मध्य प्रदेश की टीम ने जीता हॉकी मैच
विज्ञापन
हरिद्वार। 38वें राष्ट्रीय खेलों के तहत वंदना कटारिया स्पोर्ट्स स्टेडियम में हॉकी प्रतियोगिता के छठे दिन महिला एवं पुरुष वर्ग के मैच खेले गए।
महिला वर्ग में पहला मैच मध्य प्रदेश एवं हरियाणा के बीच खेला गया। हरियाणा की टीम 03-02 से विजयी रही। हरियाणा की तरफ से सोनिका, ईशिका और रानी ने 1-1 गोल किया। मध्य प्रदेश से विर्मा योगिता और करिश्मा यादव ने 1-1 गोल किया। दूसरा मैच कर्नाटक एवं पश्चिम बंगाल के मध्य खेला गया। पश्चिम बंगाल की टीम 2-0 से विजयी रही। पश्चिम बंगाल टीम की तरफ से कुजुर सुजाता, और सुष्मिता पन्ना ने 1-1 गोल किया। तीसरा मैच महाराष्ट्र एवं मिजोरम टीम के मध्य खेला गया। महाराष्ट्र की टीम ने मिजोरम की टीम को 03-01 से हराया।
पुरुष वर्ग में प्रथम मैच मणिपुर एवं उड़ीसा के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में उड़ीसा की टीम 04-00 से विजयी रही। उड़ीसा से कुजुर प्रसाद, टिरकी डिपसन, राहुल इक्का और चिरमाको सुदीप ने 1-1 गोल किया।
दूसरा मैच कर्नाटक एवं मध्य प्रदेश के मध्य खेला गया। मध्य प्रदेश की टीम 05-04 से विजेता टीम रही। मध्य प्रदेश से लव कुमार कनोजिया, खान मोहम्मद जाहिद, अली अहमद ने 1-1 और जमीर मोहम्मद ने 2 किए। तीसरा मैच तमिलनाडु एवं हरियाणा टीम के बीच हुआ। हरियाणा की टीम 02-00 से विजेता टीम रही। हरियाणा की टीम से रोहित और दीपक ने 1-1 गोल किया।
विज्ञापन
इससे पूर्व पुरुष वर्ग के हॉकी मैच का उद्घाटन शिवालिक नगर पालिका के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर किया गया। इस मौके पर जिला क्रीड़ा अधिकारी शबाली गुरूंग, उप क्रीड़ा अधिकारी प्रदीप कुमार, प्रजापति कुकरेती, शिखा बिष्ट, दीपक जोशी, अनुराग राठी, सौरभ पटवाल आदि मौजूद रहे।