फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Harish celebrate the Coronation

हरीश की ताजपोशी पर जश्न

Sun, 02 Feb 2014 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रुड़की
अमर उजाला ब्यूरो, रुड़की Updated Sun, 02 Feb 2014 01:01 AM IST
विज्ञापन

मुख्यमंत्री की कुर्सी पर हरीश रावत की ताजपोशी पर कार्यकर्ताआें ने आतिशबाजी के साथ मिठाइयां बांटकर जश्न मनाया। शहर में हुए कई आयोजनों में प्रदेश की बागडोर रावत के हाथों में आने पर विकास को गति मिलने की उम्मीद जताई गई।

विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह के आवास पर रावत के शपथग्रहण समारोह से पहले जमकर आतिशबाजी की गई। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाइयां दी। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री बदलने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जोश में इजाफा हुआ है। पूर्व सांसद हरपाल सिंह साथी, कांग्रेस नेता अशोक चौहान, रमेश जोशी, अशोक चौधरी, सुभाष सरीन, रामकुमार चौधरी, नगर अध्यक्ष कलीम खान, पार्षद राकेश गर्ग, गुड्डू चौधरी आदि इस दौरान मौजूद रहे।

विज्ञापन

शहर के आदर्शनगर में पूर्व सभासद निधि गिरी गोस्वामी के आवास पर हुए कार्यक्रम में मिठाइयां वितरित की गई। पटाखे छोड़ने के साथ ही रावत के समर्थन में नारेबाजी हुई। संजय गोस्वामी, संदीप गिरि, संजीव, राकेश धीमान, कुलबीर, मोनू कश्यप, संजय चौधरी, मोनू शर्मा, अरविंद धीमान, मनोज उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्गा कालोनी में कांग्रेस प्रदेश सचिव जेपी पांडेय के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में मिठाई बांटकर रावत के सीएम बनने पर खुशी जाहिर की गई। इस दौरान पटाखे भी छोड़े गए। डा. अमर सिंह, कमला पांडेय, कौशल्या रानी, गुड्डी देवी रावत, कुंवर सिंह, धीरज कुमार, सहदेव, रविंद्र सिंह, मनजीत कुमार, हीरा बल्लभ जोशी, भगवान सिंह रावत आदि उपस्थित रहे।


शहर कांग्रेस कार्यालय में कलीम खान के नेतृत्व में खुशी का इजहार हुआ। पटाखे छोड़ने के एक दूसरे को मिठाइयां बांटी गई। मकसूद हसन, उम्मेद गाजी, प्रमोद भटनागर, डीपी गुप्ता, अरुण जेटली, अंशुल मित्तल, तरुण वर्मा, मनोज कुमार, दीपक कुमार, अनुज गोस्वामी, सुधीर चौधरी, विकास शर्मा, नसीम खान, सुशील यादव, अजय राठौर, हसीन खान आदि उपस्थित रहे।


लंढौरा में भी खुशी की लहर

रावत के सीएम बनने से इलाके में भी खुशी की लहर है। कांग्रेस नेता कुलदीप कौशिक के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में मिठाई बांटी गई। शमशाद, नूर हसन, आरके शर्मा, पारस, भारतभूषण, जुल्फिकार आदि इस दौरान उपस्थित थे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed