{"_id":"68c3147cd08881ee5f0c4626","slug":"haridwars-daughters-won-the-nehru-hockey-competition-haridwar-news-c-35-1-sdrn1003-138009-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: हरिद्वार की बेटियों ने जीती नेहरू हॉकी प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: हरिद्वार की बेटियों ने जीती नेहरू हॉकी प्रतियोगिता
विज्ञापन
हरिद्वार। हरिद्वार की बेटियों ने राज्य स्तरीय नेहरू हॉकी प्रतियोगिता जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। अब वह राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए दिल्ली जाएंगी। उन्हें जिला क्रीड़ा अधिकारी शबाली गुरूंग ने शुभकामनाएं दी हैं।
महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स काॅलेज में हुई राज्य स्तरीय विद्यालयी नेहरू हॉकी प्रतियोगिता में अंडर-17 बालिका वर्ग में आवासीय बालिका हॉकी छात्रावास रोशनाबाद हरिद्वार की टीम ने राजकीय इंटर काॅलेज किशनपुर देहरादून की टीम को एक तरफा मैच में 8-0 से हराया।
जिला क्रीड़ा अधिकारी शबाली गुरूंग ने बताया कि आवासीय बालिका हॉकी छात्रावास की टीम अब दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय स्तरीय नेहरू हॉकी कप प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। हॉकी खिलाड़ियों को कोच शिखा बिष्ट एवं दीपक चंद जोशी को प्रतियोगिता अपने नाम कर विभाग का नाम रोशन करने पर बधाई दी है। इस मौके पर उप क्रीड़ा अधिकारी प्रदीप कुमार, प्रजापति ककरेती, विक्रम सिंह कनिष्ठ आदि मौजूद रहे।