फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Haridwar: Youth shot in Kankhal

Haridwar: कनखल में युवक को मारी गोली, जांघ में लगने के बाद एम्स रेफर किया; साजिश में युवती भी शामिल

Thu, 13 Nov 2025 12:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हरिद्वार
अमर उजाला नेटवर्क, हरिद्वार Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 13 Nov 2025 12:44 AM IST
सार

गोली मारने वालों में पांच से छह युवक और एक युवती के होने की बात कही जा रही है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है। 
 

विज्ञापन
Haridwar: Youth shot in Kankhal
पीड़ित अस्पताल में... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कनखल थाना क्षेत्र में एक युवक पर गोली चला दी गई। गोली युवक की जांघ में जा लगी। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और तुरंत उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया। पुलिस ने घटनास्थल और अस्पताल पहुंचकर जानकारी जुटाई। गोली मारने वालों में पांच से छह युवक और एक युवती के होने की बात कही जा रही है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, घटना बुधवार देर रात की है। जब सचिन कश्यप निवासी जमालपुर कलां थाना कनखल फुटबॉल ग्राउंड के पास से आ रहा था। बताया गया कि इसी बीच 5 से 6 युवक और एक युवती आए और सचिन पर पीछे से गोली चला दी। गोली सचिन की जांघ में जा लगी और वह नीचे गिर पड़ा। घटना से मौके पर अफरा तफरी मच गई और हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल ने किसी तरह परिजनों को जानकारी दी। तब परिजन और उसके दोस्त मौके पर पहुंचे और तुरंत उसे मेला अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे फायर सेंटर रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस पहले मौके पर पहुंची और फिर अस्पताल पहुंचकर जानकारी जुटाई। परिजनों और दोस्तों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। साथ ही घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरें खंगालते हुए जांच में जुट गई है। वही, एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed