फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Haridwar will get PM award in Saubhagya scheme

सौभाग्य योजना ने हरिद्वार को दिलाया पीएम अवार्ड

Wed, 21 Aug 2019 11:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
Haridwar will get PM award in Saubhagya scheme
पीएम मोदी - फोटो : ANI
केंद्र सरकार की योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन में हरिद्वार जनपद की श्रेष्ठता लगातार जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गरीबों के घर.घर तक बिजली पहुंचाने के मामले के लिए सौभाग्य योजना में भी हरिद्वार को बेहतर प्रदर्शन के आधार पर प्रधानमंत्रीे पुरस्कार के लिए चुना गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2017 में सौभाग्य योजना शुरू की थी जिसके तहत अभी तक बिजली से वंचित हर परिवार को बिजली उपलब्ध करानी थी।
विज्ञापन

उत्तराखंड में योजना मार्च 2018 में शुरू की गई थी तत्कालीन जिलाधिकारी दीपक रावत के नेतृत्व में प्रशासन ने इस बारे में प्रभावी कार्य किया। योजना के अंतर्गत हरिद्वार जनपद में लक्ष्य से अधिक घरों तक बिजली पहुंचाई जिस आधार पर इस योजना के अंतर्गत हरिद्वार को प्रधानमंत्री पुरस्कार के लिए चुना गया है। इस संबंध में जिलाधिकारी दीपेंद्र चौधरी के कार्यालय को केंद्रीय बिजली विभाग की ओर से पत्र भेजा गया है। इस बारे में केंद्रीय सचिव जिलाधिकारी से इस बारे में योजना के क्रियान्वयन को लेकर वीडियोकांफ्रेसिंग भी करेंगे। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता बीएस पवार ने बताया कि योजना के अंतर्गत हरिद्वार जनपद में अति उत्कृष्ट कार्य किया गया और करीब 46000 लोगों को कनेक्शन दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed