{"_id":"58371cf64f1c1b983513b36b","slug":"haridwar-shadow-on-national-panel","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय फलक पर छाया हरिद्वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय फलक पर छाया हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
Updated Thu, 24 Nov 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
राष्ट्रीय महिला बॉक्सिंग चैंपियनशिप के आयोजन से हरिद्वार का नाम राष्ट्रीय फलक पर छा रहा। इससे यह भी उम्मीद है जगी है कि यहां राष्ट्रीय स्तर की अन्य प्रतियोगिताएं भी कराई जा सकती हैं।
हरिद्वार की पहचान विश्व पटल पर अध्यात्मिक नगरी के तौर पर है। अब औद्योगिक नगरी के तौर पर भी हरिद्वार को पहचाना जाने लगा है। लेकिन 19 से 24 नवंबर तक चली राष्ट्रीय महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन का मुकुट भी हरिद्वार के माथे पर जड़ गया है। इस प्रतियोगिता में देश के जाने माने बॉक्सिंग कोच जीएस सिंधू की उपस्थिति खास रही। वहीं, प्रतिभावान खिलाड़ी सरजूबाला, कमला बिष्ट और कृष्णा थापा ने भी अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेरा। ये सभी प्रतिभाएं देश में पहचान की मोहताज नहीं है। प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज मैरीकॉम ने भी शिरकत कर हरिद्वार का नाम आसमान पर पहुंचाया।
हरिद्वार में संपन्न हुई महिला बॉक्सिंग की राष्ट्रीय चैंपियनशिप के सफल आयोजन से उत्साहित बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के चेयरमैन अजय सिंह ने कहा कि भारत बॉक्सिंग के क्षेत्र में दुनिया में महाशक्ति बनेगा।
विज्ञापन
अमर उजाला से बातचीत में अजय सिंह ने कहा कि देश में पांच साल बाद हुई इस प्रतियोगिता ने देश में बॉक्सिंग के लिए नई संभावनाएं जगाई है। यहां अनेक प्रतिभाएं सामने आई। अब इन प्रतिभाओं को दिल्ली में विशेष प्रशिक्षण कैंप में और ज्यादा तराशा जाएगा। यहां कैंप दस दिसंबर से शुरू होगा। इसके अलावा पुरुषों की राष्ट्रीय चैंपियनशिप गुवाहाटी आसाम में होगी। इसके अलावा जूनियर, सब जूनियर वर्ग में भी राष्ट्रीय प्रतियोगिता आयोजित करते अन्य प्रतिभाओं को तराशा जाएगा।
बीएफआईके के चेयरमैन की जिम्मेदारी को अच्छी तरह संभालने का संकल्प दोहराते हुए अजय सिंह ने कहा कि खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, सुविधाएं और खेल का माहौल उपलब्ध कराने के लिए कोई कमी नहीं छोड़ी जाएंगी। विदेशी टीमों को भी भारत में अभ्यास के लिए बुलाया जाएगा ताकि हमारे खिलाड़ी उनसे भी और ज्यादा सीख सकें। देश में अच्छे कोच की कमी को स्वीकारते हुए उन्होंने कहा कि इस कमी को भरने के लिए प्रयास किया जाएगा। केवल राष्ट्रीय स्तर पर ही नहीं बल्कि राज्य, जनपद स्तर पर भी बेहतर कोच उपलब्ध कराने का प्रयास करेंगे। इस प्रतियोगिता के प्रायोजक रहे ओला ग्रुप के वरिष्ठ अधिकारी अनीस श्रीवास्तव ने कहा कि उनकी कंपनी भविष्य में भी देश को बेहतर खिलाड़ी उपलब्ध कराने के लिए अपनी और से शत प्रतिशत प्रयास करेगी।