{"_id":"885d267dee5f8aacaa2f00eb7565dc6c","slug":"haridwar-rishikesh-pesenger-canceled-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार-ऋषिकेश पैसेंजर आज रद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार-ऋषिकेश पैसेंजर आज रद
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Tue, 03 Nov 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार।
विज्ञापन
रायवाला रेलवे स्टेशन पर नॉन इंटरलाकिंग के काम के चलते सोमवार को
ऋषिकेश-बांदीकुई एक्सप्रेस और जम्मूतवी एक्सप्रेस ऋषिकेश नहीं गई। हरिद्वार
स्टेशन से ही ट्रेन को वापस कर दिया गया। अब पांच नवंबर तक यह ट्रेन
हरिद्वार स्टेशन से संचालित होगी। इससे यात्रियों को भारी परेशानियों का
सामना करना पड़ा।
इन दिनों रायवाला रेलवे स्टेशन के यार्ड को 18 बोगी ट्रेनों के लायक बनाया जा रहा है। जिसके चलते ऋषिकेश तक जाने वाली ऋषिकेश- बांदीकुई अप-डाउन, जम्मूतवी (हेमकुंड एक्सप्रेस) हरिद्वार से आगे नहीं गई। आज (तीन) से पांच नवंबर तक हरिद्वार-ऋषिकेश पैसेंजर (54482) रद रहेगी। यात्रियों को ऋषिकेश जाने के लिए रोडवेज बसों और ऑटो का सहारा लेना पड़ा।
बांदीकुई एक्सप्रेस से हरिद्वार पहुंचे ऋषिकेश निवासी सुनील कुमार और राकेश कुमार ने बताया के ट्रेन के हरिद्वार में रुकने के कारण उन्हें टैक्सी से घर जाना होगा। जबकि ऋषिकेश में स्टेशन के नजदीक घर है। बांदीकुई और जम्मूतवी का संचालन हरिद्वार से होने की सूचना के बाद पंजाब और जम्मूतवी जाने वाले यात्रियों को गाड़ी पकड़ने के लिए हरिद्वार तक आना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक एमके सिंह ने बताया कि बांदीकुई एक्सप्रेस, जम्मूतवी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से स्टेशन पर पहुंची और निर्धारित समय पर रवाना भी हुई।