हरिद्वार: युवक की पहल पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, देशभर के रेलवे स्टेशनों पर मिलेंगी मूलभूत सुविधाएं
रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने का मुद्दा सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया। हरिद्वार के एक युवक की जनहित याचिका पर सर्वोच्च न्यायालय ने संज्ञान लेते हुए रेल मंत्रालय को देशभर के स्टेशनों पर आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
विस्तार
हरिद्वार निवासी युवक की पहल पर रेलवे स्टेशनों की मूलभूत सुविधाओं का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा। इस पर सुनवाई करते हुए सर्वोच्च न्यायालय ने रेल मंत्रालय को देश के सभी रेलवे स्टेशनों पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
हरिद्वार निवासी कृष्णकांत ने नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की रिपोर्ट को आधार बनाकर जनहित याचिका दायर की थी। याचिका में रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों के लिए जरूरी सुविधाओं का मुद्दा उठाया गया था। मामले को मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने स्वत: संज्ञान में लिया। इसके बाद उन्होंने याचिकाकर्ता को सुनवाई के लिए दो सदस्यीय पीठ के समक्ष बुलाया।
ये भी पढे़ं...बदरीनाथ: धाम में आज की रात होगी बेहद खास, कपाट बंदी से पहले ये रस्में, लाखों श्रद्धालु पहुंचे साक्षी बनने
इस पीठ में न्यायमूर्ति जॉय माल्या बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहन्ना शामिल रहे। 16 नवंबर का दिन इस लिहाज से खास रहा कि सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों ने एक युवक की अपील सीधे उसी से सुनी। अब सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश के बाद रेल मंत्रालय को देशभर के रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों के लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करनी होगी।
