फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Haridwar Kumbh 2027 saints discuss coordination among akharas uttarakhand news

हरिद्वार कुंभ : तैयारियां हुईं तेज, अनुष्ठान को लेकर अखाड़ों में सामंजस्य की पहल के लिए संतों ने की चर्चा

Fri, 23 Oct 2026 02:48 PM IST
Renu Saklani माई सिटी रिपोर्टर, हरिद्वार।
माई सिटी रिपोर्टर, हरिद्वार। Published by: Renu Saklani Updated Fri, 23 Oct 2026 02:48 PM IST
सार

हरिद्वार में वर्ष 2027 में होने वाले कुंभ मेले को लेकर संतों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सभी अखाड़ों के बीच सामंजस्य बनाने और मेले को दिव्य व भव्य स्वरूप में संपन्न कराने को लेकर चर्चा हुई।

विज्ञापन
Haridwar Kumbh 2027 saints discuss coordination among akharas uttarakhand news
हरिद्वार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

वर्ष 2027 में आयोजित होने वाले कुंभ मेले को लेकर अखाड़ों में सामंजस्य बैठाने की कवायद शुरू हो गई है। श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन के महामंडलेश्वर स्वामी शंकर करौली महाराज सहित कई प्रमुख संतों ने निरंजनी अखाड़ा पहुंचकर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्रपुरी महाराज से भेंट की।

विज्ञापन


इस दौरान सभी अखाड़ों के सहयोग से हरिद्वार कुंभ मेले को दिव्य और भव्य स्वरूप में संपन्न कराने पर लंबी चर्चा हुई। श्रीमहंत डॉ. रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि सभी अखाड़ों और संतों को साथ लेकर चलना ही उनका लक्ष्य है। डॉ. रविंद्रपुरी महाराज ने प्रयागराज महाकुंभ की सफलता का उदाहरण दिया।
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...उत्तराखंड: मुझे साइडलाइन कौन कह रहा है? प्रेसकांफ्रेंस में पूछे गए सवाल पर पूर्व सीएम निशंक ने दिया जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि केंद्र और प्रदेश सरकारें हरिद्वार कुंभ मेले को भव्य स्वरूप में संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रही हैं। उन्होंने कहा कि कुंभ मेले के दौरान हरिद्वार आने वाले संत महापुरुषों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी। महामंडलेश्वर स्वामी करौली शंकर महाराज ने कहा कि सभी अखाड़े एकजुट होकर हरिद्वार कुंभ मेले को सफलतापूर्वक संपन्न कराएंगे।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed