फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Haridwar fake number plate was used in Ghaziabad

गाजियाबाद में इस्तेमाल हुई हरिद्वार की फर्जी नंबर प्लेट

Sat, 13 Aug 2016 12:12 AM IST
hridwar uttrakhanda india
hridwar uttrakhanda india Updated Sat, 13 Aug 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन

हरिद्वार। गाजियाबाद में भाजपा नेता पर एके 47 से हमला करने में बदमाशों ने हरिद्वार की फर्जी नंबर प्लेट लगी कार का इस्तेमाल किया। हमले में हरिद्वार की कार इस्तेमाल होने और लावारिस हालत में कार हरिद्वार में मिलने की खबर से पुलिस में हड़कंप मचा रहा। कार मालिक का पता लगाने के लिए पुलिस दिनभर भागदौड़ में जुटी रही। पड़ताल में सामने आया कि हमलावरों ने पुलिस को गुमराह करने के लिए हरिद्वार नंबर की फर्जी प्लेट कार पर लगाई थी।

विज्ञापन

गाजियाबाद यूपी के मुरादनगर में बृहस्पतिवार की रात अज्ञात हमलावरों ने भाजपा नेता बृजपाल तेवतिया पर एके 47 से हमला कर दिया था। हमले में भाजपा नेता सहित कई कार्यकर्ता व समर्थक गंभीर घायल हुए हैं। यूपी पुलिस की छानबीन में पता चला था कि हमलावर हरिद्वार नंबर की कार में सवार थे। इस पर यूपी पुलिस ने हरिद्वार पुलिस से संपर्क साधा। पुलिस दिन भर कार की कुंडली खंगालने में जुटी रही। शाम तक मशक्कत के बाद पता चला कि बदमाशों ने कार में हरिद्वार नंबर की फर्जी नंबर प्लेट का इस्तेमाल किया है। कार पर जो नंबर प्लेट लगी है, उससे मिलते जुलते नंबरों की कार हरिद्वार में जरूर है, मगर हरिद्वार में यूके 08 के बाद अंग्रेजी का एन अक्षर लिखा गया है, जबकि गाजियाबाद में इस्तेमाल हुई कार की नंबर प्लेट में डब्ल्यू लिखा होने की बात सामने आई। यह कार हरियाणा की होने की जानकारी भी पुलिस को मिली।
विज्ञापन

एसएसपी राजीव स्वरूप ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि जिले में कोई लावारिस कार बरामद नहीं हुई है। यूपी पुलिस की ओर से गाजियाबाद की घटना में इस्तेमाल हुई कार के बारे में जानकारी मांगी गई थी। छानबीन में उस कार से मिलता जुलता नंबर यहां जरूर मिला है, पर गाजियाबाद की घटना में कोई दूसरी कार इस्तेमाल हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed