फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Haridwar Accused wanted in vehicle robbery case carrying a reward of 5000 arrested

हरिद्वार: वाहन लूट के मामले में फरार पांच हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, तमंचे के बल पर लूटी थी बाइक और मोबाइल

Thu, 08 Oct 2026 06:38 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: Alka Tyagi Updated Thu, 08 Oct 2026 06:38 PM IST
सार

पीड़ित ने तहरीर में बताया था कि चार अज्ञात युवकों ने तमंचे के बल पर उसकी पल्सर बाइक और मोबाइल फोन लूट लिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।

विज्ञापन
Haridwar Accused wanted in vehicle robbery case carrying a reward of  5000 arrested
वाहन चोर गिरफ्तार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिडकुल क्षेत्र में तमंचे के बल पर बाइक और मोबाइल लूटने के मामले में फरार चल रहे पांच हजार रुपये के इनामी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। मामले में तीन आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, 24 सितंबर को आनेकी हेतमपुर निवासी पंकज कुमार ने सिडकुल थाने में तहरीर देकर बताया था कि रानीपुर में नदी के पास चार अज्ञात युवकों ने तमंचे के बल पर उसकी पल्सर बाइक और मोबाइल फोन लूट लिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन


UK Big News: कुंभ की तैयारियों को लेकर बैठक, युवक की गोली मारकर हत्या, इंडस्ट्रियल समिट का शुभारंभ
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों दीपक, आकाश उर्फ पहाड़ी और सुशांत झड़ियाल उर्फ लक्की को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। वहीं, चौथा आरोपी आदित्य वशिष्ठ उर्फ पंडित (21) निवासी औरंगाबाद फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। सिडकुल पुलिस और सीआईयू की टीम उसकी तलाश में जुटी थी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने सूचना के आधार पर औरंगाबाद से डालूवाला मजबता की ओर जाने वाले रास्ते पर पुल के पास से आदित्य को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने लूट की वारदात में शामिल होना स्वीकार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed