फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   haridawr_wo

धर्मनगरी में आने लगे विश्वभर से प्रवासी परिंदे

Thu, 21 Nov 2013 12:55 AM IST
dharmanagar_bird_coming_world
dharmanagar_bird_coming_world Updated Thu, 21 Nov 2013 12:55 AM IST
विज्ञापन
haridawr_wo

विश्व के विभिन्न देशों से सर्दियां गंगा तट पर बिताने के लिए पक्षी चल पड़े हैं और रास्ते में विश्राम के लिए हरिद्वार में डेरा डाल रहे हैं। इन दिनों कईं गंगा तटों पर पक्षियों का डेरा जमा हुआ है। इस बार अभी तक इग्रेट और कोर्मोरेंट प्रजातियों के पक्षी ही चिह्नित किए गए हैं। जबकि पिछले वर्ष करीब 40 प्रजातियों के पक्षी गंगा के तटों पर आए थे।

विज्ञापन


गंगा के तटों पर करते हैं बसेरा
प्रवासी पक्षी भीमगोड़ा बैराज, भीमगोड़ा-चीला नहर और गंगा के नीलधारा तटों पर बसेरा करते हैं। पिछले कुछ वर्षों से इस क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही बढ़ने और गंगा के टापू घटने का असर पक्षियों की संख्या पर पड़ा है। वर्ष 2005 तक करीब 80 प्रजातियों के पक्षी नीलधारा में चिह्नित किए गए थे।
विज्ञापन


पिछले वर्ष आधी रह गई थी संख्या
अनुमान है कि इस बार अधिक ठंड पड़ी तो प्रजातियों की संख्या में वृद्धि होगी। प्रवासी पक्षियों का डेरा गंगा के मिस्सरपुर घाट पर भी लगा हुआ है। इसी तरह रुड़की तक जाते-जाते सिमट जाने वाली पुरानी गंगा नहर के तटों पर भी मेहमान पक्षी दिखाई पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहां-कहां से आते हैं पक्षी
गंगा की नीलधारा में रूस, चेकोस्लोवाकिया, पोलैंड, उज्बेकिस्तान, चीन, अफगानिस्तान और ईरान आदि से प्रवासी पक्षी आते रहे हैं। विघटित सोवियत संघ के अन्य देशों से भी प्रवासी पक्षियों का आगमन होता है।


करीब 15 दिन बाद पक्षियों की संख्या बढ़ जाएगी। पिछले वर्षों के मुकाबले इस समय तापमान दो से तीन डिग्री ज्यादा है। जैसे-जैसे तापमान गिरेगा, पक्षियों का आगमन बढ़ता जाएगा। प्रवासी पक्षियों को पुरानी गंगा नहर के भीगे क्षेत्र, मिस्सरपुर और बिशनपुर के शांत घाट अधिक आकर्षित कर रहे हैं।- डॉ.दिनेश भट्ट, पक्षी विज्ञानी, गुरुकुल कांगड़ी विवि

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed