फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Hardik's 89th rank in JEE Advanced

जेईई एडवांस में हरिद्वार के हार्दिक की 89वीं रैंक

Fri, 15 Oct 2021 08:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 08:48 PM IST
विज्ञापन
Hardik's 89th rank in JEE Advanced
जेईई एडवांस के रिजल्ट ऑल इंडिया में रैंक के आने के बाद छात्र का गुलदस्ता देकर सम्मानित करते शिक्ष - फोटो : HARIDWAR
जेईई एडवांस के रिजल्ट में हरिद्वार के मेधावियों ने परचम लहराया है। हरिद्वार के हार्दिक गर्ग ने ऑल इंडिया में 89वीं रैंक हासिल कर हरिद्वार एवं प्रदेश का मान बढ़ाया है।
विज्ञापन

हार्दिक गर्ग डीपीएस रानीपुर का छात्र है। विगत दो सालों से आईआईटी की तैयारी कर रहा है। हार्दिक के पिता बीएचईएल में कार्यरत हैं। हार्दिक ने आकाश इंस्टीट्यूट में कोचिंग ली है। इंस्टीट्यूट के ब्रांच मैनेजर हेम पांडेय ने दावा किया कि हार्दिक प्रदेश का टॉपर है। आकाश इंस्टीट्यूट के ब्रांच मैनेजर के मुताबिक सार्थक की 817वीं रैंक, आदित्य गर्ग की 1507वीं रैंक, सौम्य राज की 1975वीं रैंक आई है। वहीं, प्रखर गुप्ता ने ऑल इंडिया रैंक 645 प्राप्त की है। प्रखर गुप्ता निम्न मध्यम वर्गीय परिवार से हैं। पिता परचून की दुकान चलाकर परिवार का भरण पोषण करते हैं।
विज्ञापन

विशाखा ने 2339 ऑल इंडिया रैंक हासिल की है। अनमोल कुमार ने ऑल इंडिया रैंक 3160 लाकर धर्मनगरी का मान बढ़ाया। दीपेश कुमार ने ऑल इंडिया रैंक 3350 हासिल की। कोटा क्लासेस के महानिदेशक डा. रवि वर्मा ने बताया कि उनकी संस्था में अध्ययनरत सात से अधिक छात्र-छात्राओं ने आईआईटी (एडवांस) में सफलता प्राप्त की है। सफल होने वाले अन्य छात्रों में दिव्यम गुप्ता, करण गंगवार, गौरव, उज्ज्वल आदि शामिल हैं। सफल होने वाले छात्र एवं छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय गुरुजनों और माता-पिता को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed