फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Half the city paid the price for the commotion in Chaklan; residents spent the night in darkness

Haridwar News: चाकलान में हंगामे की कीमत आधे शहर ने चुकाई, रातभर अंधेरे में रहे लोग

Mon, 29 Jun 2026 12:53 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Half the city paid the price for the commotion in Chaklan; residents spent the night in darkness
ज्वालापुर क्षेत्र में शनिवार देर रात बिजली आपूर्ति बाधित होने के बाद हुए कुछ लोगों के हंगामा करने के कारण आधे शहर के लोगों को मुसीबत झेलनी पड़ी। आरोप है कि तकनीकी खराबी दूर करने पहुंची ऊर्जा निगम की टीम के साथ अभद्रता करते हुए एक कर्मी की बाइक छीन ली। बिजली घर पहुंचकर जबरन अन्य इलाकों की भी बिजली बंद करवा दी। इस बीच कर्मचारियों से नोंकझोंक भी हुई। इसके अलावा कई इलाकों में पूरी रात बिजली आपूर्ति ठप रही जबकि कई जगहों पर बार-बार आपूर्ति बंद होती रही। दिन भी में इसी तरह की परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शनिवार रात करीब 11:30 बजे मोहल्ला चाकलान-धीरवाली क्षेत्र की विद्युत लाइन में लोड बढ़ने से फॉल्ट हो गया। सूचना मिलते ही ऊर्जा निगम की टीम मौके पर पहुंची और मरम्मत कार्य शुरू कर दिया। कुछ देर बाद बिजली आपूर्ति बहाल भी कर दी गई, लेकिन दोबारा तकनीकी खराबी आने से कर्मचारियों को फिर से काम में जुटना पड़ा।
विज्ञापन

इसी दौरान स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर पहुंच गई। आरोप है कि कुछ लोगों ने कर्मचारियों पर दबाव बनाया कि जब तक चाकलान क्षेत्र की बिजली पूरी तरह चालू नहीं होगी, तब तक अन्य इलाकों की आपूर्ति भी बहाल नहीं होने दी जाएगी। विरोध के दौरान कर्मचारियों के साथ धक्का-मुक्की की गई और उनकी बाइक भी छीन ली गई। हालात बिगड़ने पर पुलिस को मौके पर बुलाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवाद के कारण रात करीब 11:30 बजे से रविवार सुबह छह बजे तक शहर के कई हिस्सों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। अहबाबनगर फीडर के एक फेस में कैथवाड़ा, तेलियान सहित कई इलाकों में पूरी रात बिजली नहीं आई। दोपहर तक सप्लाई बाधित रही। इधर, चौहानान, हज्जाबान, कस्साबान, सोनिया बस्ती, वाल्मीकि बस्ती, पांवधोई सहित तमाम इलाकों में पूरी रात बार-बार आपूर्ति ठप होती रही। कुछ इलाकों में कई घंटे तक भी सप्लाई बाधित रही। उपखंड अधिकारी अर्चना ने बताया कि लोड बढ़ने के कारण लाइन में फॉल्ट आने से आपूर्ति बाधित हुई थी। विभाग की ओर से किसी प्रकार की बिजली कटौती नहीं की गई। कर्मचारियों के साथ अभद्रता करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।


--------------------
पूरे घटनाक्रम को गंभीरता से लिया गया है। उपखंड अधिकारी और जूनियर इंजीनियर से विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है। कर्मचारियों के कार्य में बाधा उत्पन्न करने और अभद्रता करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।

- रवि कुमार, अधिशासी अभियंता, ऊर्जा निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed