फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Half an hour of torrential rain

आधे घंटे की मूसलाधार बारिश, रपटे में कार बही

Mon, 02 Aug 2021 11:37 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Half an hour of torrential rain
हरिद्वार। सोमवार सुबह मूसलाधार बारिश से शहर पानी से भर गया। नाले बंद होने से मात्र 2.4 एमएम की बारिश से कई इलाकों में जलभराव हो गया। इससे रानीपुर मोड़ पर बैरिकेडिंग कर वाहनों का डायवर्जन करना पड़ा। शिवालिक पर्वत मालाओं में तेज बारिश होने से सूखी नदी उफान पर आ गई। इससे खड़खड़ी श्मशान घाट के पास रपटे में खड़ी कार बह गई। पुलिस ने कार को क्रेन की मदद से बाहर निकाला।
विज्ञापन

सोमवार सुबह अचानक मौसम बदला और करीब साढ़े 11 बजे मूसलाधार बारिश हो गई। आधे घंटे की बारिश से भगत सिंह चौक, ज्वालापुर, कटहरा बाजार, लाल मंदिर, कनखल और रानीपुर मोड़ समेत कई इलाकों में जलभराव हो गया। भगत सिंह चौक के अंडर पास में कई फीट पानी भर गया, जिससे एक तरफ वाहनों का आवागमन रोकना पड़ा। चंद्राचार्य चौक पर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर भगत सिंह चौक जाने के लिए वाहनों का रास्ता बंद कर दिया। ऋतु आलोकशाला के शोध पर्यवेक्षक नरेंद्र रावत के मुताबिक 2.4 एमएम बारिश रिकार्ड हुई। शिवालिग पर्वत मालाओं में बारिश के चलते सूखी नदी अचानक उफान पर आ गई। खड़खड़ी श्मशान घाट के निकट रपटे पर दो कारें खड़ी थीं। इनमें ऑल्टो कार पानी के बहाव के साथ बह गई। कार प्रदीप चंद रमोला पुत्र उत्तम चंद रमोला निवासी चंबा टिहरी गढ़वाल की थी। कार बहने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed