फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Gym operator turned out porn video

जिम संचालक का निकला अश्लील वीडियो

Fri, 18 Dec 2020 11:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Gym operator turned out porn video
ज्वालापुर कोतवाली में जिम बंद की मांग करते बजरंग दल के कार्यकर्ता । - फोटो : HARIDWAR
सोशल मीडिया में वायरल हुए अश्लील वीडियो जिम संचालक का ही है। यह बात पुलिस की जांच में सामने आया है। पुलिस अब युवती की पहचान में जुट गई है। उधर, गुस्साए बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा काटा।
विज्ञापन

ज्वालापुर क्षेत्र की रेल पुलिस चौकी से थोड़ी दूर स्थित रॉक हार्ड जिम में दो दिन पहले बना एक अश्लील वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया था। पुलिस ने वीडियो को लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी थी। वीडियो में जिम का नाम भी दिखाई दे रहा है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को जिम संचालक को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी थी। जिसमें आरोपित ने बताया था कि यह वीडियो उसके एक दोस्त का है, वह ही उसके जिम की चाभी अपनी गर्लफ्रेंड का बर्थडे मनाने के लिए लेकर गया था, लेकिन पुलिस ने जांच शुरू की तो एक दूसरा वीडियो सामने आया। जिसमें जिम के अंदर बैठकर वीडियो में दिखाई दे रहे युवक ने सफाई दी थी कि वायरल वीडियो उसका है, उसके साथ उसकी प्रेमिका है।
विज्ञापन

वीडियो भी उसी ने ही जिम संचालक दोस्त को सबक सिखाने के लिए वायरल किया था, जबकि इस वीडियो से उसके दोस्त जिम संचालक का कोई लेना देना नहीं है। युवक ने अपने इस कृत्य के लिए माफी भी मांगी थी, लेकिन पुलिस जांच में सामने आया कि अश्लील वीडियो में खुद जिम संचालक ही है, उसी ने ही पूरी मनगढ़त कहानी रची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि अब तक की जांच में सामने आया है कि वीडियो में जिम संचालक ही है, जिससे जिम संचालक अब्दुल निवासी कैतवाड़ा ज्वालापुर के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वीडियो में सफाई दे रहे युवक और युवती की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed