फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Guruji had to give a speech in the public meeting, costly

जनसभा में भाषण देना पड़ा गुरुजी को महंगा

Fri, 04 Mar 2022 10:26 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 10:26 PM IST
विज्ञापन
Guruji had to give a speech in the public meeting, costly
विधानसभा चुनाव के दौरान एक राजनीतिक पार्टी की चुनाव सभा में भाषण देना एक शिक्षक को महंगा पड़ गया। जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय के निर्देश पर मुख्य शिक्षा अधिकारी ने शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

रुड़की क्षेत्र के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय खाताखेड़ी के सहायक अध्यापक फैय्याज अहमद पर चुनाव के दौरान विधानसभा कलियर में आजाद समाज पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा में भाषण देने आरोप है। आरोप है कि उन्होंने पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने का काम किया था। आचार संहिता का उल्लंघन करने पर मुख्य शिक्षा अधिकारी ने उप खंड शिक्षा अधिकारी से जांच कराई थी। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद शुक्रवार को मुख्य शिक्षा अधिकारी एपी सेमवाल ने सहायक अध्यापक फैय्याज के निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

सहायक अध्यापक को सस्पेंड कर उपखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय भगवानपुर से अटैच कर दिया गया है। मुख्य शिक्षा अधिकारी शिव प्रसाद सेमवाल ने बताया कि सहायक अध्यापक को नोटिस जारी कर 11 फरवरी को कार्यालय में पक्ष रखने के लिए बुलाया गया था। लेकिन उन्होंने अपना पक्ष नहीं रखा। जिलाधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेश पर उत्तराखंड सरकारी कर्मचारी आदर्श आचरण नियमावली के विपरीत कार्य करने, लोकप्रतिनिधि अधिनियम और आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने पर यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed