फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Governor Maurya did Rudrabhishek of Shiva

राज्यपाल मौर्य ने किया शिव का रुद्राभिषेक

Mon, 27 Jul 2020 11:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Governor Maurya did Rudrabhishek of Shiva
हरिद्वार। नीलधारा तट स्थित सिद्धपीठ श्री दक्षिण काली मंदिर में राज्यपाल रानी बेबी मौर्य ने पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी महाराज के निर्देशन में पूजा अर्चना करते हुए भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। उन्होंने देशवासियों को कोरोना से मुक्ति व विश्वकल्याण की कामना की। पूजा के उपरांत के राज्यपाल ने डीएम और एसएसपी से कुंभ कार्यों की प्रगति रिपोर्ट और अन्य जानकारी ली।
विज्ञापन

सोमवार को हरिद्वार पहुंची राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने काली मंदिर में भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। उन्होंने कहा कि पूरे श्रावण महीने में चलने वाली शिव उपासना से पूरे जगत का उद्धार होता है। उन्होंने कहा कि संतों के जप तप से ही देश उन्नति की ओर अग्रसर होगा। स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी महाराज ने कहा कि अपने कंठ में विष धारण कर संसार की रक्षा करने वाले भगवान शिव कोरोना महामारी से भी पूरे संसार की रक्षा करेंगे। भगवान शिव की कृपा से समस्त रोग दूर हो जाते हैं। पूजा के उपरांत राज्यपाल ने डीएम सी रविशंकर और एसएसपी सैंथिल अबुदई से कुंभ के तहत हो रहे कार्यों की प्रगति रिपोर्ट की जानकारी ली। डीएम ने उन्हें बताया कि प्रस्तावित सभी कार्य चल रहे हैं। डीएम ने बताया कि कुंभ शुरू होने से पूर्व सभी स्थाई कार्य पूरे हो जाएंगे। इस दौरान राज्यपाल के पुत्र अभिनव मौर्य, देवेंद्र प्रधान, आचार्य पवन दत्त मिश्र, पंडित प्रमोद पांडे, अंकुश शुक्ला, स्वामी विवेकानंद ब्रह्मचारी, बालमुकुंदानंद ब्रह्मचारी, सागर ओझा, अनूप भारद्वाज, पंडित शिवकुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed