फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Government wants to suppress voice with the help of sticks: Srinivas Biwi

लाठी के बल पर आवाज दबाना चाहती है सरकार : श्रीनिवास बीवी

Mon, 07 Sep 2020 11:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Government wants to suppress voice with the help of sticks: Srinivas Biwi
प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी साथ ? - फोटो : HARIDWAR
युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने कहा कि बेरोजगार युवाओं के लिए संघर्ष करने वाली ताकतों का सरकार दमन कर रही है। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस हर जुल्म को सहकर संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने कहा कि सरकार के हर तानाशाही का जवाब दिया जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार को प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें सूचना के अधिकार में भी बेरोजगार का आंकड़ा देने को तैयार नहीं हैं। कांग्रेस नेताओं ने आवाज उठाने का काम किया तो उनपर मुकदमे दायर कर दिए। देश में बेरोजगारी के हालात ऐसे हो गए है कि उनके घरों में राशन तक नहीं है। लोग बच्चों की फीस तक जमा नहीं कर रहे हैं। पहले जीएसटी से बेरोजगारी फैली तो अब गलत तरीके से लगाए गए लॉकडाउन से करोड़ों लोग फिर से बेरोजगार हो गए हैं। अब जीडीपी गिरने से अरबों का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि कुंभ के कार्य नहीं हो रहे हैं। कोई नीति नहीं है। स्पष्ट स्थिति न होने से व्यापारी एवं कारोबारी परेशान हो गए हैं। उन्होंने प्रदेश में मंत्रियों और विधायकों के परिजनों को नौकरी दिए जाने पर सवाल उठाया।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर, प्रदेश प्रभारी शीशपाल केहरवाल, राष्ट्रीय सचिव वैभव वालिया, कुमाऊं सह प्रभारी प्रदीप सूर्या, गढ़वाल प्रभारी कृष्णा सतरोड़, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी राहुल राव, जिलाध्यक्ष अमरदीप रोशन, कार्यकारी जिलाध्यक्ष रवि बहादुर सिंह, एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष सचिन चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed