फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Government staff mobilized for the extraction of silt and waterlogging

सिल्ट और जलभराव की निकासी को जुटा सरकारी अमला

Wed, 22 Jul 2020 11:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Government staff mobilized for the extraction of silt and waterlogging
अपर रोड से सिल्ट को हटाती जेसीबी । - फोटो : HARIDWAR
मंगलवार दोपहर को हुई बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में हुए जलभराव और सिल्ट को हटाने में नगर निगम, जल संस्थान और जल निगम की टीम दिनभर जुटी रही। इसके बाद भी कई इलाकों में अब भी सिल्ट रह गई है। बाजारों में सिल्ट होने के कारण आवाजाही पूरी तरह से ठप रही।
विज्ञापन

मंगलवार को मूसलाधा बारिश के बाद ललतारौ पुल से हरकी पैड़ी तक के क्षेत्र में पहाड़ों से सिल्ट आ गई थी। सड़कें और नाले सिल्ट से अट गए थे। कनखल, ज्वालापुर और उत्तरी हरिद्वार के क्षेत्रों में जलभराव हो गया था। बुधवार को भी इन इलाकों के खाली प्लाट के साथ मैदानों में पानी भरा था। पानी की निकासी और सिल्ट को उठाने के लिए नगर निगम, जल संस्थान और जल निगम की टीमें मैदान में उतरी रही। मुख्य नगर आयुक्त नरेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि शहर को चार जोन में बांटकर सफाई का काम कराया गया। उन्होंने बताया कि कनखल में जल संस्थान, मध्य हरिद्वार में जल निगम, अपर रोड और ज्वालापुर में नगर निगम की टीम ने काम किया। कनखल और हरकी पैड़ी क्षेत्र के बाजारों में ज्यादा काम प्रभावित रहा। अपर रोड के नीचे बाजारों में ज्यादा सिल्ट जमा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed