{"_id":"5fbbfa218ebc3e9bb2208390","slug":"government-should-take-concrete-steps-to-save-gas-agencies-haridwar-news-drn3627024181","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस एजेंसियां बचाने को ठोस कदम उठाए सरकार’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस एजेंसियां बचाने को ठोस कदम उठाए सरकार’
विज्ञापन
सिंहद्वार स्थित पुष्पक गैस एजेंसी कार्यालय में बैठक करते एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के ?
- फोटो : HARIDWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के गैस एजेंसी संचालकों ने बैठक कर भूमिगत गैस पाइपलाइन डालने वाली कंपनी नेचुरल गैस प्राइवेट लिमिटेड की कार्यशैली पर सवाल उठाए। गैस एजेंसी संचालकों ने भविष्य को लेकर भी चिंता व्यक्त करने हुए सरकार से एजेंसियों को बचाने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।
सिंहद्वार स्थित पुष्पक गैस एजेंसी कार्यालय में आयोजित बैठक में एजेंसी संचालकों ने नेचुरल गैस कंपनी पर कनेक्शन के लिए लोगों को भ्रमित करने का आरोप लगाया। गैस एजेंसी संचालकों ने आरोप लगाया कि हरिद्वार नेचुरल गैस प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारी अफवाह फैला रहे है कि भूमिगत गैस कनेक्शन लेना अनिवार्य है। कंपनी के कर्मचारी यह भी कह रहे हैं कि अगले कुछ माह में हरिद्वार की सभी एलपीजी गैस एजेंसी बंद कर दी जाएगी। इस कारण ग्राहकों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। बैठक में एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने कहा कि प्रशासन अफवाहों पर रोक लगाने के लिए स्थिति स्पष्ट करें, जिससे गैस एजेंसी संचालकों और उपभोक्ता दोनों का भ्रम दूर हो जाए। बैठक में हरिद्वार गैस एजेंसी संचालक गायत्री प्रसाद, पुष्पक गैस एजेंसी संचालक राजीव गुप्ता, सिद्धि विनायक एजेंसी संचालक नवनीत राणा, दीपिका इंडेन एजेंसी संचालक विपिन शर्मा, गायत्री इंडेन गैस एजेंसी संचालक नंदकिशोर आदि उपस्थित रहे।
पीएनजी से किफायती है एलपीजी
बैठक के दौरान गैस एजेंसी संचालकों ने कहा कि भूमिगत गैस की ज्वलनशील क्षमता प्रति किलो नौ हजार कैलोरी मात्र है। जबकि एलपीजी सिलिंडर गैस की क्षमता प्रति किलो बारह हजार कैलोरी है। उन्होंने कहा कि एलपीजी सिलिंडर बेहद किफायती है। संचालकों ने कहा कि भूमिगत कनेक्शन की सिक्योरिटी छह हजार रुपये है, जबकि एलपीजी कनेक्शन सिक्योरिटी मात्र 1600 रुपये है।
विज्ञापन
कनेक्शन की बाध्यता को लेकर कंपनी ने कोई अफवाह नहीं फैलाई है। पीएनजी गैस कनेक्शन लेना पूरी तरह से स्वैच्छिक है। अगर ऐसी कोई मामला है तो सीधी शिकायत की जाए। पीएनजी गैस एलपीजी सिलिंडर के मुकाबले बेहद सुरक्षित और किफायती गैस है। एलपीजी गैस की कीमत जहां 54 रुपये एससीएम है, वहीं पीएनजी का दाम 34 रुपये एससीएम है।
- प्रांजय जोशी, मुख्य प्रबंधक, हरिद्वार नेचुरल गैस प्राइवेट लिमिटेड
‘लोगों में भ्रम की स्थिति दूर करे अधिकारी’
हरिद्वार। विचार जागृति मंच के प्रतिनिधिमंडल ने जिला पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा। मंच के संरक्षक अरविंद शर्मा ने जिला पूर्ति अधिकारी को बताया भूमिगत गैस पाइपलाइन डालने वाली कंपनी के कर्मचारी गैस कनेक्शन लेने को बाध्य करने के लिए लोगों में भ्रम पैदा कर रहे हैं। कहा कि भूमिगत गैस पाइपलाइन के मास्टर प्लान को सार्वजनिक किया जाए, जिससे लोगों की सुरक्षा और गुणवत्ता पर निगरानी के साथ लापरवाही भी उजागर हो सके। मंच के महामंत्री डॉ. विशाल गर्ग ने कहा कि अधिकांश लोगों में भ्रम फैलाया जा रहा है कि भूमिगत गैस लाइन डालने के बाद एलपीजी सिलिंडर गैस एजेंसियां बंद हो जाएगी। सुधीर शर्मा और विक्रम सिंह नाचीज ने कहा कि शासन स्तर पर सभी बातें स्पष्ट होनी चाहिए।