{"_id":"618fd18f67b50c623f272145","slug":"government-should-immediately-restore-old-pension-patel-haridwar-news-drn39597200","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार तत्काल बहाल करे पुरानी पेंशन: पटेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार तत्काल बहाल करे पुरानी पेंशन: पटेल
विज्ञापन
शिव मूर्ति तिराहा स्थित एक होटल में पत्रकारों से वार्ता करते मंजीत सिंह पटेल।
- फोटो : HARIDWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के साठ हजार से अधिक एनपीएस कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन की 15 नवंबर को परेड ग्राउंड से सचिवालय तक प्रस्तावित रैली में शिरकत करने के लिए एनएमओपीएस दिल्ली के अध्यक्ष मंजीत सिंह पटेल शनिवार को हरिद्वार पहुंचे।
शिव मूर्ति तिराहा स्थित एक होटल में पत्रकारों से बातचीत में मंजीत सिंह पटेल ने पुरानी पेंशन बहाली रैली में प्रदेश के सभी संगठनों और विभागों के कर्मचारियों से शामिल होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार अब थोड़े समय की मेहमान है। तमाम विपक्षी पार्टियां भी आने वाले चुनाव में वर्तमान सरकार के खिलाफ मजबूती से खड़ी हो रही हैं। ऐसे में सरकार के पास 60 हजार से अधिक कर्मचारी परिवारों के लिए उनकी वाजिब मांग पुरानी पेंशन बहाल कर देश के लिए नजीर पेश करने का समय है। पुरानी पेंशन बहाली का आंदोलन आज देश का सबसे बड़ा बौद्धिक आंदोलन है, जो अब जनांदोलन की तरफ अग्रसर है। इसे नजरअंदाज करना महंगा पड़ सकता है।
उन्होंने कहा कि मंत्री, विधायक और सांसद अपनी भी पेंशन छोड़ दें। नहीं छोड़ सकते हैं तो कर्मचारियों भी पुरानी पेंशन बहाल करें। इस अवसर पर प्रदेश संगठन सचिव विकास शर्मा, जिला अध्यक्ष रोहित कुमार शर्मा, जिलामंत्री शेखर चंद्र जोशी, महिला विंग जिला अध्यक्षा रंजीत कौर, मनोज नवानी आदि मौजूद रहे।