फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Goods worth 16 lakhs loaded in the truck went missing

ट्रक में लदा 16 लाख का माल और चालक गायब

Fri, 30 Jul 2021 10:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Goods worth 16 lakhs loaded in the truck went missing
हरिद्वार। सिडकुल स्थित आईटीसी कंपनी से माल भरकर जम्मू के लिए चला ट्रक नारसन में हाईवे किनारे मिला है। ट्रक से 16 लाख रुपये से अधिक कीमत का माल गायब है। पुलिस ने लॉजिस्टक कंपनी प्रबंधक की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर माल व ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सिडकुल थाना प्रभारी लखपत सिंह बुटोला के मुुताबिक महता ट्रांस लॉजिस्टक प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंधक नंदकिशोर ने बताया कि 24 जुलाई को ट्रांसपोर्ट के माध्यम से आईटीसी कंपनी सिडकुल से जम्मू के लिए माल बुक किया था। जिसमें साबुन और शैंपू के 1317 नग थे। ट्रक को चालक विजय शर्मा निवासी-मकान नंबर-14,गली नंबर 6 गोला बाजार मैनपुरी , उत्तर प्रदेश जम्मू के लिए लेकर चला था।
विज्ञापन

ट्रक को दो दिन बाद जम्मू पहुंचना था। जब नंदकिशोर ने 25 जुलाई को ट्रक चालक के फोन पर कॉल किया तो फोन बंद मिला। 26 जुलाई को शाम आठ बजे ट्रक के मालिक गुरमीत निवासी ग्राम बुध, तहसील बद्दी, जिला सोलन, हिमाचल के फोन पर कॉल आई कि उनका ट्रक 24 घंटे से हाईवे पर पंडित शुद्ध ढाबा नारसन बार्डर पर लावारिस खड़ा है। जिसके बाद ट्रक मालिक ने मंगलौर पुलिस को जानकारी ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को देखा तो वह खाली था। ट्रक चालक भी लापता था। ट्रक में 16 लाख 82 हजार 403 रुपये का माल था। नंदकिशोर की शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed