फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Good news for passenger coming on Chardham yatra 2018

चारधाम यात्रा 2018: यात्रियों को इन खास जगाहों पर घूमने के लिए अब नहीं करनी पड़ेगी ज्यादा जेब ढीली

Mon, 30 Apr 2018 02:52 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Mon, 30 Apr 2018 02:52 PM IST
विज्ञापन
Good news for passenger coming on Chardham yatra 2018
kedarnath

चारधाम यात्रा पर आ रहे यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। यात्रियों को अब इन खास जगाहों पर घूमने के लिए ज्यादा जेब ढीली नहीं करनी पड़ेगी।

विज्ञापन


टूर एंड ट्रेवल्स एसोसिएशन ने चारधाम यात्रा के श्रद्घालुओं को बड़ी राहत देने का निर्णय लिया है। सोमवार को बैठक में तय किया गया कि चारधाम यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को माणा बार्डर और चोपता की भी यात्रा तय किराये में ही कराई जाएगी। इसके लिए कोई अतिरिक्त किराया नहीं देना होगा।
विज्ञापन


रविवार को यात्रा से जुड़े कई बिंदुओं पर चर्चा करने के लिए बुलाई गई बैठक में ट्रेवल व्यवसायियों ने अभी तक हैलीकाप्टर सुविधा सुचारु नहीं किए जाने पर नाराजगी जताई। एसोसिएशन के संरक्षक संजय चोपड़ा ने कहा कि अनाधिकृत वाहनों पर रोक लगाने के लिए ट्रेवल एजेसिंयों को पंजीकरण बहुत जरूरी है। इसके लिए सभी ट्रेवल एजेंसी संचालकों को भी पंजीकरण कराना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

चारधाम यात्रा पर जाने वाले वाहनों के नए रेट निर्धारित

Good news for passenger coming on Chardham yatra 2018
money

एसोसिएशन के अध्यक्ष उमेश पालीवाल ने कहा कि यात्रा कारोबार में लगे वाहन मालिकों व चालकों के साथ बैठक में तय किया गया है कि चारधाम यात्रा पर जाने वाले वाहनों के नए रेट निर्धारित किए जाएं। पिछले सात वर्ष से पुरानी दरों पर ही वाहनों को यात्रा पर भेजा जा रहा है।

ऐसे में सरकार को यात्रा पर जाने वाले वाहनों की नई दरें जल्द से जल्द से निर्धारित करनी चाहिए। महामंत्री सुमित श्रीकुंज ने कहा कि चारधाम यात्रा उत्तराखंड की आर्थिकी की रीढ़ है।  बैठक में अर्जुन सैनी, धर्मेंद्र मिश्रा, गोपाल प्रधान, सुरेंद्र जैन, अरविंद, लक्की अहलूवालिया, चंद्रकांत कोठारी, विनोद सैनी, इकबाल सिंह, बंटी भाटिया, अनुज सिंघल, गोपाल, विजय, उमेश दरोगा, विक्की शर्मा, जगत रावत, रणजीत सिंह, रमेशचंद आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed