{"_id":"6abd56d7a50bfb391f028572","slug":"cause-of-youths-death-unclear-in-post-mortem-haridwar-news-c-5-1-drn1046-1079295-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: पोस्टमार्टम में युवक की मौत का कारण स्पष्ट नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: पोस्टमार्टम में युवक की मौत का कारण स्पष्ट नहीं
विज्ञापन
केशवनगर में युवक की मौत के मामले में पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। शव का बिसरा सुरक्षित कर जांच के प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। बिसरा जांच में युवक की मौत की वजह पता लग सकती है।
27 सितंबर की सुबह लक्सर के केशवनगर मोहल्ला निवासी अमित का शव सड़क पर मिला था। युवक का शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चुरी भेज दिया था। पुलिस की जांच में मृतक के शनिवार की रात के समय कुछ परिचित युवकों के साथ होने की जानकारी सामने आई थी। संदिग्धों से पूछताछ के साथ ही पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत का कारण स्पष्ट होने की उम्मीद थी। लेकिन पोस्टमार्टम में भी उसकी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। शव का बिसरा सुरक्षित रखा गया है। बिसरा को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। पुलिस को बिसरा जांच में युवक की मौत का कारण सामने आने की उम्मीद है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शव का बिसरा जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।
-- -