{"_id":"62b329145e93b886b923c523074ea27c","slug":"girlfriend-s-brother-killed-boyfriend-by-knife","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका के भाई ने प्रेमी को मारा चाकू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमिका के भाई ने प्रेमी को मारा चाकू
अमर उजाला, हरिद्वार।
Updated Sat, 19 Oct 2013 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिन से प्रेमी के साथ रह रही युवती को खोजते हुए पहुंचे उसके भाई व पिता और प्रेमी में झगड़ा हो गया। जिसमें उनमें चाकू बाजी हुई। जिसमें प्रेमी युगल सहित युवती का भाई भी घायल हो गया।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल कराने के लिए भेजा। पुलिस का कहना है अभी किसी भी पक्ष से तहरीर नहीं आई है। मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
गुरुकुल कांगड़ी विवि के बीटेक अंतिम वर्ष का छात्र सूरज निवासी ठाणे महाराष्ट्र हरिद्वार में हरिलोक कॉलोनी में किराए पर रहता है। पिछले तीन से उसके कमरे पर एक देहरादून की युवती रह रही थी।
विज्ञापन
देहरादून से उसके भाई व पिता खोजते हुए हरिलोक कालोनी में सूरज के कमरे पर पहुंच गए। जहां लड़की को देखते हुए उनका पारा चढ़ गया और सूरज के साथ मारपीट करने लगे।
विज्ञापन
वहीं युवती केभाई के हाथ सब्जी काटने वाला चाकू लग गया और सूरज पर पार कर दिया। जिससे सूरज के छाती में चाकू लग गया। बीच बचाव में युवती की गर्दन व हाथ में चाकू लग गया।
वहीं आसपास के अन्य कमरों में रह रहे युवकों ने बीच बचाव किया, लेकिन चाकू बाजी होते देख सभी के हाथ पाव फूल गए और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को पकड़ लिया और ज्वालापुर कोतवाली में लेकर आ गई।
जहां से घायलोंको मेडिकल कराने के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया। ज्वालापुर कोतवाली कार्यवाहक प्रभारी गणेश मनोला ने बताया कि अभी किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। यदि तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।