फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Girl students are upset with the misdeeds in Badshahpur

बादशाहपुर में मनचलों से परेशान हैं छात्राएं

Thu, 22 Aug 2019 11:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
Girl students are upset with the misdeeds in Badshahpur
क्षेत्र के गांव बादशाहपुर इंटर कालेज के आसपास मंडराने वाले मनचलों से छात्राएं परेशान हैं। छात्राओं के साथ स्कूल आते और जाते समय छेड़छाड़ की जाती है। यदि कोई छात्रा इनकी हरकत का विरोध करते हैं तो उनके साथ मारपीट तक की जाती है। स्थानीय पुलिस इस तरह की हरकत से पूरी तरह बेखबर है।
विज्ञापन

गांव में इंटर कालेज है। इस इंटर कॉलेज में बादशाहपुर से लेकर आसपास के कई गांव के छात्र छात्राएं पढ़ने आती हैं। बताया जाता है कि पिछले कुछ समय से इंटर कालेज के आसपास और रास्तों में मनचले भी डेरा जमा लेते हैं। आते जाते छात्रों के साथ छेड़छाड़ की जाती है। इन मनचलों के हौसले इतने बुलंद हैं कि यदि कोई छात्रा विरोध करती है तो उसके साथ मारपीट की जाती है। पिछले दिनों इस तरह की घटना हो चुकी है। मारपीट की घटना के बाद छात्राओं ने विरोध करना ही छोड़ दिया और उनकी अभद्रता सहती रहती हैं।
विज्ञापन

विरोध करने पर छात्राओं और उनके परिचितों बुरे परिणाम भुगतने की धमकी दी जाती है। दबी जुबां में कई छात्राएं और अभिभावकों बताते हैं कि कॉलेज प्रबंधन को भी मनचलों की हरकत से निजात दिलाने की मांग की गई है। लेकिन अभी उनकी शिकायत पर सुनवाई तक नहीं हुई। कॉलेज के प्रधानाचार्य ऋषिपाल सिंह से जब इस बाबत जानकारी ली गई तो उनका कहना था कि जल्द ही वे पुलिस को मनचलों संबंध में जानकारी देंगे। उधर कार्यवाहक थानाध्यक्ष गजेंद्र रावत ने बताया कि उन्हें कोई शिकायत इस संबंध में नहीं मिली है। विद्यालय के आसपास पुलिस की गश्त कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed