फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Ghosh is a powerful medium for discipline, coordination, and patriotism

Haridwar News: घोष अनुशासन, समन्वय व राष्ट्रभक्ति का सशक्त माध्यम

Thu, 25 Jun 2026 05:35 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Thu, 25 Jun 2026 05:35 PM IST
विज्ञापन
Ghosh is a powerful medium for discipline, coordination, and patriotism
- सरस्वती विद्या मंदिर में शुरू हुआ प्रशिक्षण
विज्ञापन

घोष अनुशासन, समन्वय व राष्ट्रभक्ति का सशक्त माध्यम
हरिद्वार। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सेक्टर-2 भेल रानीपुर हरिद्वार में तीन दिवसीय संकुल घोष वर्ग का शुभारंभ हुआ। इसमें संकुल के छह विद्यालयों के 37 विद्यार्थियों और पांच आचार्य प्रतिभाग कर रहे हैं। उद्घाटन सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सेक्टर-2 भेल रानीपुर के प्रधानाचार्य लोकेंद्र अंथवाल और सरस्वती विद्या मंदिर मायापुर के प्रभारी प्रधानाचार्य अजय व घोष प्रमुख बिशन ने किया। इन्होंने कहा कि घोष केवल वादन कला नहीं बल्कि अनुशासन, समन्वय और राष्ट्रभक्ति का सशक्त माध्यम है। घोष के जरिये छात्र-छात्राओं में जीने की कला पैदा होती है। इसलिए छात्र-छात्राओं को विद्या मंदिर के स्कूलों में घोष का प्रशिक्षण भी दिया जाता है। प्रशिक्षण वर्ग में प्रतिभागियों को घोष वादन की विभिन्न विधाओं का अभ्यास कराया जाएगा। वर्ग से विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और सामूहिक कार्य की भावना का विकास होगा। वर्ग का समापन 27 जून को प्रदर्शन के साथ होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed