फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Getting dirty water supply in new colony

नई बस्ती में हो रही गंदे पानी की आपूर्ति

Mon, 07 Sep 2020 11:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Getting dirty water supply in new colony
भल्ला कॉलेज के पास पानी की टूटी लाइन के दौरान काम करते कर्मचारी । - फोटो : HARIDWAR
उत्तरी हरिद्वार की नई बस्ती और रामगढ़ क्षेत्र में लोग गंदा पानी पीने का मजबूर हैं। पिछले कई दिनों से बस्ती के घरों में पानी के साथ दुर्गंध युक्त सीवर आ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद भी जलसंस्थान पेजयल लाइन को ठीक नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

उत्तरी हरिद्वार की नई बस्ती और भीमगोड़ा क्षेत्र में सीवर लाइन डालने का काम चल रहा है। नई सीवर लाइन डालने के लिए खोदे गए गड्ढों में कई जगह सीवर भरा हुआ। इन गड्ढों के पास से पेयजल लाइन भी होकर गुजरती है। सीवर लाइन डालने का काम शुरू होने के बाद से दोनों क्षेत्रों में लगातार घरों के नलों दुर्गंधयुक्त पानी आ रहा है। स्थानीय लोगों के कई बार शिकायत दर्ज करानेे के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है। गंगाधर महादेव नगर के पार्षद अनिल वशिष्ठ ने बताया कि कुछ स्थानों पर नई सीवर लाइन डालने के चलते समस्या बनी हुई है। उन्होंने बताया जलसंस्थान के अधिकारियों को सूचित किया गया है। खड़खड़ी के पार्षद महावीर वशिष्ठ ने बताया कि रामगढ़ क्षेत्र में दूषित पानी आ रहा था। स्थानीय लोगों की शिकायत पर जलसंस्थान के अधिकारियों को आपूर्ति ठीक करने के लिए कहा है। उधर स्थानीय निवासी रचना, निर्मला, सपना, अंकित ने बताया जलसंस्थान के अधिकारी समस्या को गंभीरता से नही ले रहे हैं। दूषित पेयजल के चलते संक्रमण का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

------------------
मौके पर निरीक्षण के लिए टीम को भेजा जा रहा है। पेयजल लाइन में कई लीकेज है तो उसकेेे ठीक करवाया जाएगा।
- जेसी बमराड़ा, सहायक अभियंता, जलसंस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed