फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   German family thugs from the Li River

जर्मन परिवार से ठग ली नगदी

Mon, 29 Feb 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Mon, 29 Feb 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन

 हरिद्वार। हरियाणा में चल रहे जाट आंदोलन का खौफ दिखाकर जर्मन के एक परिवार को हरिद्वार भेजने के नाम पर ठगी कर ली गई। दिल्ली के ट्रेवल्स एजेंट ने कार के किराये के नाम पर 16,300  ले लिए। यहां पहुंचे जर्मन परिवार को जब हकीकत पता चला कि तब अर्द्धकुंभ के बेलवाला थाने में शिकायत दर्ज कराई। बेलवाला पुलिस ने मामले को नगर कोतवाली ट्रांसफर कर दिया है।

विज्ञापन

जर्मन के जोरी हेनरीज हेमपल अपने परिवार के साथ 25 फरवरी को दिल्ली पहुंचे थे। उन्हें दिल्ली से हरिद्वार आना था। वे जब रेलवे स्टेशन पर शताब्दी ट्रेन का इंतजार कर रहे थे तब एक युवक उनके पास पहुंचा। कहा कि शताब्दी ट्रेन जाट आंदोलन के चलते दिल्ली से नहीं जाएगी। इसलिए वे टैक्सी से चले जाए। जर्मन परिवार ने विश्वास कर लिया। वे किराये की टैक्सी लेकर यहां आ गए। यहां पहुंचने पर पता चला कि उनसे किराये के नाम पर ठगी कर ली गई है। अलकनंदा होटल में ठहरे जर्मन परिवार ने अर्द्धकुंभ के बेलवाला थाने पहुंचकर निरीक्षक पीसी मठपाल को पूरे मामले से अवगत कराया। निरीक्षक ने जब टैक्सी चालक से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसे तो केवल साढ़े तीन हजार रुपये मिले थे, बाकी रकम ट्रेवल्स एजेंट ने ली है। निरीक्षक ने पूरे मामले की लिखित शिकायत लेकर जांच के लिए नगर कोतवाली भेज दी। एसएसआई विद्याभूषण सिंह नेगी ने बताया कि मामले की जांच कर रहे है। एक पुलिस टीम दिल्ली भेजी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed