फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   General ticket in five pairs of trains from tomorrow

इंतजार आखिरकार खत्म: 21 महीने बाद जनता व मसूरी एक्सप्रेस समेत पांच जोड़ी ट्रेनों में 10 दिसंबर से जनरल टिकट

Thu, 09 Dec 2021 08:49 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Thu, 09 Dec 2021 08:49 AM IST
सार

अब कोरोना काल के पहले की तरह जनरल कोच में सफर के लिए जनरल टिकट घर और एटीवीएम मशीन से टिकट खरीदे जा सकेंगे।
 

विज्ञापन
General ticket in five pairs of trains from tomorrow
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

अब एक्सप्रेस और मेल ट्रेनों में यात्री जनरल टिकट लेकर सफर कर सकेंगे। रेलवे 10 दिसंबर से जनता व मसूरी समेत पांच ट्रेनों के जनरल कोच से आरक्षण टिकट की व्यवस्था खत्म करने जा रहा है। अब कोरोना काल के पहले की तरह जनरल कोच में सफर के लिए जनरल टिकट घर और एटीवीएम मशीन से टिकट खरीदे जा सकेंगे।

विज्ञापन

अनारक्षित टिकटों की बिक्री शुरू

जनरल टिकट पर यात्रा करने का इंतजार आखिरकार खत्म हुआ। पिछले इक्कीस महीने से बंद अनारक्षित टिकटों की बिक्री शुरू कर दी गई है। मुरादाबाद रेलवे मंडल के देहरादून, हरिद्वार व योगनगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशनों से चलने वाली जनता, मसूरी व हेमकुंड साहिब एक्सप्रेस समेत पांच जोड़ी ट्रेनों में 10 दिसंबर से जनरल टिकट मिलना शुरू हो जाएगा। अब यात्री बिना रिजर्वेशन के साधारण टिकट से सफर कर सकते हैं। उत्तर रेलवे ने यह सुविधा शुरू कर दी है।

विज्ञापन


कोरोनाकाल में लॉकडाउन के बाद से सभी ट्रेनों को स्पेशल कैटेगरी में चलाया जा रहा था और अनारक्षित टिकटों की ब्रिकी बंद कर दी गई थी। यात्रियों को अधिक किराया देकर यात्रा करना पड़ रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों को मिलेगी राहत

ट्रेनों में अभी तक यात्रा करने के दौरान आरक्षित टिकट पर ही यात्रा करनी पड़ रही थी। कोरोना काल में सामान्य हो रही सुविधाओं को देखते हुए रेलवे ने भी ट्रेनों से स्पेशल टैग को नवंबर के आखिरी सप्ताह में हटा दिया। वहीं अब ट्रेनों में अनारक्षित टिकट शुरू होने से यात्रियों को काफी राहत मिलने लगेगी।

इन ट्रेनों में कर सकेंगे साधारण टिकट पर सफर

14265-66 जनता एक्सप्रेस, 14041-42 मसूरी एक्सप्रेस, 14610-09 हेमकुंड एक्सप्रेस, 04664-63 अमृतसर-देहरादून, 14229-30 प्रयागराज-ऋषिकेश-प्रयागराज हरिद्वार, देहरादून, ऋषिकेेश से चलने वाली पांच जोड़ी ट्रेनों में अनारक्षित टिकट की सुविधा यात्रियों के लिए शुरू कर दी गई है। - सुधीर कुमार सिंह, सीनियर डीसीएम मुरादाबाद मंडल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed