{"_id":"6aae7b6eb82ef6ffd8011445","slug":"ganpati-procession-taken-out-with-drums-and-music-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-154190-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: ढोल-नगाड़ों के साथ निकली गणपति शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: ढोल-नगाड़ों के साथ निकली गणपति शोभायात्रा
विज्ञापन
कलाकारों ने प्रस्तुति से श्रोताओं को किया मंत्रमुग्ध
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। मायापुर क्षेत्र में निर्मल गणपति संघ की ओर से गणपति बप्पा की शोभायात्रा निकाली गई। ढोल-नगाड़ों की थाप और गणपति बप्पा के जयकारों के बीच निकली शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कलाकारों की प्रस्तुतियां शोभायात्रा का विशेष आकर्षण रहीं।
शोभायात्रा में शामिल झांकी में गोरिल्ला डांस ने बच्चों और बड़ों का ध्यान खींचा। वहीं रोमियो ग्रुप के कलाकारों ने भगवान शिव के अघोरी स्वरूप की प्रस्तुति दी। तंत्र-मंत्र की मुद्राओं और जीवंत अभिनय से कलाकारों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। शोभायात्रा के अमरापुर घाट पहुंचने पर निर्मल गणपति संघ के पदाधिकारियों और श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गणपति बप्पा का जलाभिषेक किया।
इसके बाद प्रतिमा को गरीबदासीय आश्रम में वर्षभर के लिए स्थापित किया गया। यहां श्रद्धालु पूरे वर्ष भगवान गणेश के दर्शन और पूजा-अर्चना कर सकेंगे। इस दौरान राजू मनोचा, जोनी अरोड़ा, अनिल अरोड़ा, सोहन सिंह, नरेश शर्मा, नीरज जैन, मोनू गर्ग और अमनदीप सिंह यादव समेत कई श्रद्धालु और सेवादार मौजूद रहे।