फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Ganga water and sand filled with every penny for temple construction

राम मंदिर निर्माण के लिए हरकी पैड़ी ब्रह्मकुंड से भरे जल और रेती

Mon, 27 Jul 2020 11:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Ganga water and sand filled with every penny for temple construction
हरिद्वार। अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि पर पूजन और मंदिर शिलान्यास कार्यक्रम के लिए सोमवार को हरकी पैड़ी के ब्रह्मकुंड से गंगाजल और बालू भरा गया। दो अगस्त को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य महामंडलेश्वर स्वामी परमानंद गिरि महाराज जल और बालू लेकर अयोध्या जाएंगे। फिलहाल गंगाजल और बालू को अखंड परमधाम हरिद्वार में रखा गया है।
विज्ञापन

सोमवार को हरकी पैड़ी पर श्रीराम जन्मभूमि भूमि पूजन और शिलान्यास कार्यक्रम के लिए कलश भरने से पूर्व विधि विधान से गंगा पूजन किया गया। कार्यक्रम श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य महामंडलेश्वर स्वामी परमानंद गिरि महाराज के नेतृत्व में संपन्न हुआ। उन्होंने बताया कि जल और बालू अखंड परमधाम हरिद्वार में रखा जाएगा। यहां से दो अगस्त को अयोध्या लेकर जाएंगे। उन्होंने खुशी जताते हुए कहा कि अब तक रामलला तंबू में थे, लेकिन मंदिर निर्माण होने पर उन्हें उचित स्थान मिल जाएगा। राम मंदिर के निर्माण का शुभारंभ होने से करोड़ों हिंदुओं में खुशी की लहर है। इस अवसर पर राज्यपाल बेबी रानी मौर्य भी मौजूद रहीं। उन्होंने जल और बालू एकत्र करने में सहयोग किया। कार्यक्रम में शामिल होने को उन्होंने अपना सौभाग्य बताया।
विज्ञापन

इस मौके पर बड़े अखाड़े के महंत दामोदर दास, निर्वाणी अखाड़ा के महंत रविंद्रपुरी, चेतन ज्योति आश्रम के स्वामी ऋषिश्वरानंद, महामंडलेश्वर स्वामी प्रेमानंद, महंत रुपेंद्र प्रकाश महाराज, विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष नितिन गौतम, राष्ट्रीय मंत्री देवानंद, क्षेत्रीय संगठन मंत्री मनोज वर्मा, प्रांत सह संगठन मंत्री अजय, प्रांत संयोजक अमित वालिया, प्रांत संत संपर्क प्रमुख राकेश बजरंगी, विकास प्रधान, संघ के विभाग प्रचारक शरद, क्षेत्र प्रचार प्रमुख पद्म, अमित शर्मा, दिव्य प्रेम सेवा मिशन के आशीष गौतम, संजय चतुर्वेदी, युवा साधु समाज के महामंत्री रविदेव शास्त्री, महंत दिनेश दास, स्वामी दामोदर दास, स्वामी अरुण दास, स्वामी विष्णु दास, स्वामी प्रेमदास, स्वामी सूरदास, स्वामी गुरमीत सिंह, स्वामी प्रह्लाद, स्वामी सुमित दास, प्रमोद दास, महंत शिवानंद, महंत श्याम दास थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed