फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Ganga Canal flows into bodies of students

गंगनहर में बहे छात्रों के शव मिले

Mon, 09 May 2016 12:04 AM IST
hridwar uttrakhanda india
hridwar uttrakhanda india Updated Mon, 09 May 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन

हरिद्वार। गंगनहर में बहे छात्रों के शव चार दिन बाद पथरी पावर हाउस पर गंगनहर से बरामद किए गए हैं। पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिए है।

विज्ञापन

आर्ष गुरुकुल नोएडा के छात्र हरीश पंवार पुत्र जयवीर निवासी भारसी जिला शामली उत्तर प्रदेश और धीरज पुत्र भगत सिंह निवासी मंगोलपुरी दिल्ली सहित 19 छात्र गुरुकुल कांगड़ी विवि हरिद्वार में परीक्षा देने के लिए पहुंचे थे। 5 मई को गुरुकुल कांगड़ी विवि में परीक्षा देने के बाद आर्ष गुरुकुल नोएडा कुछ छात्र गंगनहर घाट पर नहाने के लिए गए थे। स्वामी श्रद्घानंद घाट पर नहाते समय छात्र हरीश पंवार और धीरज गंगनहर में बह गए थे। तभी से गंगनहर में छात्रों की तलाश की जा रही थी। रविवार को दोनों छात्रों के शव पथरी पावर मिले। सूूचना पर पुलिस और छात्रों के परिजनों भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में ले लिया। बाद में जिलाधिकारी की अनुमति मिलने पर पुलिस ने छात्रों के शवों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। शव मिलने पर छात्र धीरज का अंतिम संस्कार उनके परिजनों के हरिद्वार ही कराया। जब कि हरीश के शव को उसके परिजन गांव में ही ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed