फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Gang of South India arrested for stealing trains

ट्रेनों में चोरी करने वाला दक्षिण भारत का गैंग गिरफ्तार

Thu, 26 May 2022 11:43 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
Gang of South India arrested for stealing trains
शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन से तमिलनाडू के यात्रियों का सामान चोरी के मामले में जीआरपी-आरपीएफ हरिद्वार व दिल्ली की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई कर दक्षिण भारत के एक गैंग को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से दस लाख के चोरी हुए मोबाइल और नकदी के साथ ही सोने के आभूषण बरामद किए हैं।
विज्ञापन

एम विनय गमूरिही निवासी मेन रोड त्रिमूल पूनमप्लेस ग्रेटर चेन्नई, तमिलनाडू ने मंगलवार 24 मई को जीआरपी थाने में शिकायत देकर बताया था कि हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर ट्रेन नंबर 12018 शताब्दी एक्स के कोच संख्या सी-5 में वह सवार हो रहे थे। तभी बैग से35 हजार रुपये चोरी कर लिए गए। इसके बाद जीआरपी ने मुकदमा दर्ज कर टीम गठित की।
विज्ञापन

जीआरपी थानाध्यक्ष अनुज सिंह की अगुवाई में टीम ने जांच-पड़ताल शुरू की। सीसीटीवी में संदिग्धों के चेहरे दिखे। जिसके बाद जीआरपी ने ट्रेन स्कोर्ट, जीआरपी नई दिल्ली को सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराई। इसके साथ ही जीआरपी की एक टीम दिल्ली भेजी गई। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जीआरपीने आरपीएफ एस्कोर्ट कर्मचारियों की मदद से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ अनुज सिंह ने बताया कि आरोपी तरुण अनिल निवासी आरकेपुरम वनटाउन प्रकासम आंध्र प्रदेश, महेश बाबू, उसकी मां मंगम्माएवं तरुण ओनकम्मा निवासीगण अय्यपा मंदिरथाना मंगलगिरी जिला गुन्टुर आंध्र प्रदेश बताया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोपी चलती ट्रेनों में चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे।

ये सामान हुआ बरामद
आरोपियों के कब्जे से 52 हजार रुपये, अलग-अलग कंपनियों के 42 मोबाइल फोन, एक चेन, तीन जोडी पाजेब बरामद हुई है।
टीम में ये रहे शामिल
आरपीएफ इंस्पेक्टर डीएस चौहान, एसआई मुकेश राव, जीआरपी एसओ अनुज सिंह, आरक्षी मुकेश बावरे, सुंदर राणा, नई दिल्ली जीआरपी हेड कांस्टेबल दिनेश चंद, मो. जमील, वीरेंद्र, किशोर ध्यानी, ज्योति, रितु शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed