{"_id":"617eab3fd054b76bdb5f1083","slug":"freedom-fighter-successor-and-former-soldier-honored-haridwar-news-drn394959287","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता सेनानियों के उत्तराधिकारी और पूर्व सैनिक सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता सेनानियों के उत्तराधिकारी और पूर्व सैनिक सम्मानित
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी के पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम का दीप प्रज्जवलित क?
- फोटो : HARIDWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के शहादत दिवस पर गीत गोविंद बैंक्वेट हॉल में जिले के पूर्व सैनिकों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री जितेंद्र रघुवंशी ने कहा कि आजादी के रजत वर्ष के अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी ने स्वतंत्रता सेनानी परिवारों को आजीवन पेंशन लागू की थी, जो आज तक चल रही है। परंतु उसके बाद कोई सुविधा नहीं मिली। आज सिर्फ 14 स्वतंत्रता सेनानी ही पूरे उत्तराखंड में बचे हैं। आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। जिसमें एक भी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवारों को नहीं पूछा गया। उनका अपमान किया जा रहा है। देवभूमि पूर्व सैनिक कल्याण समिति के अध्यक्ष सूबेदार मेजर दिनेश चंद सकलानी ने कहा कि वर्तमान सरकार किसी भी कार्यक्रम में सम्मान देने का कार्य नहीं रही है। कांग्रेस प्रदेश महासचिव डॉ. संजय पालीवाल ने कहा कि इंदिरा गांधी ने देश को आत्मनिर्भर बनाया और महिलाओं को उनका सम्मान दिया।
महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से कांग्रेस साफ संदेश देना चाहती है कि वह देश को आजादी दिलाने वाले और सीमाओं की रक्षा करने वालों के सम्मान में हमेशा खड़ी रहेगी। इस मौके पर मेयर अनीता शर्मा, महिला कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष विमला पांडे, ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी, रामयश सिंह, मुरली मनोहर, आलोक शर्मा, विकास चौधरी, सतीश कुमार, प्रदीप चौधरी, अशोक शर्मा, यशवंत सैनी, शुभम अग्रवाल, शैलेंद्र सिंह, पुरुषोत्तम शर्मा, अंजू द्विवेदी, मीरा रतूड़ी, सपना सिंह आदि मौजूद रहे।