फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Free ambulance service started in Dharmanagri

एंबुलेंस लुटेरों के बीच धर्मनगरी में शुरू हुई फ्री एंबुलेंस सेवा..

Sun, 02 May 2021 11:22 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Free ambulance service started in Dharmanagri
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के बीच लुटेरे बन चुके एंबुलेंस संचालकों को आइना दिखाने के लिए धर्मनगरी में फ्री एंबुलेंस सेवा शुरू की गई है। मरीजों के जरूरतमंद परिजन फ्री एंबुलेंस सेवा का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन

शहर में कोरोना काल का फायदा उठाने के लिए एंबुलेंस संचालकों की ओर से मनमाने दाम वसूले जा रहे हैं। शनिवार को ही एक फ्रीजर एंबुलेंस संचालक ने 36 घंटे शव रखने और दो किमी दूर श्मशान ले जाने के 80 हजार रुपये मांग लिए गए थे। हालांकि, शिकायत मिलने पर एसडीएम गोपाल सिंह चौहान ने एंबुलेंस को सीज कर दिया था। एंबुलेंस संचालकों की हठधर्मिता को देखते हुए और जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के लिए आरके सेवा मिशन ट्रस्ट की ओर फ्री एंबुलेंस सेवा शुरू की गई है। संस्था की ओर से फिलहाल दो एंबुलेंस संचालित की गई हैं। ट्रस्ट की अध्यक्ष डॉ. सरिता अग्रवाल ने बताया कि वैसे तो एंबुलेंस को लोकल के लिए निशुल्क चलाया जाएगा, लेकिन आवश्यकता पर मरीजों के लिए देहरादून और एम्स ऋषिकेश की सुविधा भी फ्री में दी जाएगी। कोविड-19 महामारी के मद्देनजर अगर किसी भी पीड़ित को एंबुलेंस की आवश्यकता हो तो वह नि:संकोच संपर्क कर सकता है। एंबुलेंस में सुरक्षा के लिए पीपीई किट, मास्क, सैनिटाइजर आदि भी उपलब्ध है।
विज्ञापन

--
निशुल्क एंबुलेंस को करें इन नंबरों पर संपर्क
डॉ. सरिता अग्रवाल : 9719090000
हरविंदर सिंह : 8923266598
आदित्य ठकराल : 9897182999
गौरव भिंडर : 9997028080
अक्षय अग्रवाल : 7895729898
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed