{"_id":"6ac4094e094c5e56aa02c7af","slug":"massive-fire-breaks-out-at-a-paint-warehouse-in-jwalapur-goods-worth-lakhs-reduced-to-ashes-short-circuit-susp-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार: ज्वालापुर में पेंट के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक; शॉर्ट सर्किट की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार: ज्वालापुर में पेंट के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक; शॉर्ट सर्किट की आशंका
Tue, 06 Oct 2026 02:02 AM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, हरिद्वार
अमर उजाला नेटवर्क, हरिद्वार
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 06 Oct 2026 02:02 AM IST
सार
हरिद्वार में ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र की लाल मंदिर कॉलोनी में सोमवार देर रात पेंट के गोदाम में अचानक आग लग गई। बंद गोदाम से धुआं और आग की ऊंची लपटें उठती देख आसपास के लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी।
विज्ञापन
पेंट के गोदाम में लगी भीषण आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरिद्वार में ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र की लाल मंदिर कॉलोनी में सोमवार देर रात पेंट के गोदाम में अचानक आग लग गई। बंद गोदाम से धुआं और आग की ऊंची लपटें उठती देख आसपास के लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी। कुछ ही देर में दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।
विज्ञापन
शटर बंद होने के कारण दमकल कर्मियों ने उसे काटकर अंदर प्रवेश किया और पानी की बौछार शुरू की। पेंट और अन्य ज्वलनशील सामग्री होने के कारण आग तेजी से फैल गई थी। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
आग की चपेट में आने से गोदाम में रखा पेंट और अन्य सामान जल गया। लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है। एफएसओ बीरबल सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्टया आग शार्ट सर्किट से लगने की संभावना है। कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन