{"_id":"6ac63f424262b04a5d0d0fe5","slug":"fraud-under-the-guise-of-a-stake-in-a-cricket-league-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-155070-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: एनआरआई से क्रिकेट लीग में हिस्सेदारी के नाम पर धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: एनआरआई से क्रिकेट लीग में हिस्सेदारी के नाम पर धोखाधड़ी
विज्ञापन
- कनखल कोतवाली क्षेत्र का मामला, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
- कुल करीब 2.62 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप है, विवेचना शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। अबू धाबी टी-10 क्रिकेट टूर्नामेंट की नॉर्दर्न वॉरियर्स टी-10 फ्रेंचाइजी में 25 फीसदी हिस्सेदारी दिलाने के नाम पर कनाडाई नागरिक से करीब 10 लाख यूएई दिरहम और अन्य रकम लेने का मामला सामने आया है। कुल करीब 2.62 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप है। कनखल पुलिस ने शिकायत के आधार पर मनीष भट्ट, अभिनव यादव और ऋतिक बजाज समेत संबंधित लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, कनाडाई नागरिक हेमंत शर्मा वर्तमान में दुबई, संयुक्त अरब अमीरात में रहते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी मुलाकात मनीष भट्ट, अभिनव यादव और ऋतिक बजाज से व्यावसायिक नेटवर्किंग और क्रिकेट लीग से जुड़ी गतिविधियों के दौरान हुई थी।
आरोप लगाया कि मनीष भट्ट ने खुद को क्रिकेट लीग के कारोबार में प्रभावशाली बताते हुए बड़े क्रिकेट खिलाड़ियों से संबंध और देश-विदेश में मजबूत संपर्क होने का भरोसा दिलाया। अक्तूबर 2025 में अबू धाबी टी-10 क्रिकेट टूर्नामेंट की नॉर्दर्न वॉरियर्स टी-10 फ्रेंचाइजी में हेमंत शर्मा को 25 फीसदी हिस्सेदारी दिलाने का प्रस्ताव दिया। इसके लिए करीब 10 लाख यूएई दिरहम निवेश करने को कहा गया। उन्हें कारोबार में लाभ और अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने का भी भरोसा दिलाया। मनीष भट्ट ने अभिनव यादव के फ्रेंचाइजी के मालिकों से मजबूत संपर्क होने की बात कही थी।
विज्ञापन
आरोप है कि 21 अक्तूबर 2025 को दो लाख यूएई दिरहम और 50 लाख रुपये, 30 अक्तूबर को एक लाख 50 हजार यूएई दिरहम, 31 अक्तूबर को 70 हजार यूरो और पांच नवंबर को 44 हजार यूएई दिरहम नकद दिए। इसके अलावा छह नवंबर को आठ लाख रुपये प्रतीक जुयाल के खाते में जमा कराने और 14 नवंबर को पांच लाख प्रतीक जुयाल के खाते में व तीन लाख मनीष भट्ट के खाते में भेजे।
आरोप है कि मनीष भट्ट की ओर से द सैंड कैसल हॉलिडे होम्स रेंटल एलएलसी और अल अनफार बाय अल्माज ब्यूटी ट्रेडिंग एलएलसी के बीच समझौता ज्ञापन का मसौदा भी भेजा गया था, लेकिन यह समझौता आज तक नहीं हुआ। रकम लेने के बावजूद उन्हें फ्रेंचाइजी में 25 फीसदी हिस्सेदारी या कोई वैध व्यावसायिक अधिकार नहीं मिला और रकम भी वापस नहीं की। एसपी सिटी दीपक सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।