फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Fraud of Rs 8.50 lakh by luring people with the promise of profits in crypto currency

Haridwar News: क्रिप्टो करेंसी में मुनाफे का लालच देकर पर 8.50 लाख की धोखाधड़ी

Wed, 09 Apr 2025 12:04 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 09 Apr 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 8.50 lakh by luring people with the promise of profits in crypto currency
हरिद्वार। फोन में एप्लीकेशन डाउनलोड कराने के बाद यूएसटीडी करेंसी में 50 फीसदी मुनाफे का लालच देकर साढ़े आठ लाख की ऑनलाइन धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। शिकायत करने पर आरोपियों ने युवक व उसके परिवार को हत्या करने की धमकी दी। ज्वालापुर पुलिस ने एक महिला सहित छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, सौरभ चटर्जी निवासी राजलोक रानीपुर मोड़ ने शिकायत दी। बताया कि 24 अक्तूबर को फेसबुक पर पायल मुखर्जी नाम की महिला का मैसेज उसके पास आया। उसने व्हाट्सएप नंबर मांगा और फिर रुपये कमाने की स्कीम के बारे में जानकारी दी। उसने कु-कोइन नाम की एप्लीकेशन का लिंक भेजा। व्हाट्सएप ग्रुप में पायल मुखर्जी, बलबीर, सुरेन्द्र, रियुज, जरीन भी थे। सभी की बातों में आकर उसने कु-कोइन एप्लीकेशन डाउनलोड कर ली। पायल ने बलबीर सिंह का नंबर दिया। आठ नवंबर को 10 हजार 103.11 क्रिप्टो करेंसी पायल मुखर्जी की बताई आईडी में ट्रांसफर किए। पायल ने यूएसडीटी करेंसी में 50 फीसदी का लालच देकर रुपये वापस ट्रांसफर किए। बलबीर के ट्रेडिंग करना सिखाने की बात कही। बाद में ब्रोकर राहुल से संपर्क कराया। राहुल से अपने भारतीय रुपयों का यू्एसडीटी में एक्सचेंज कराया।
विज्ञापन

आरोप है कि 10 नंबवर से लेकर 19 नवंबर तक पायल मुखर्जी कहने पर बलबीर सिंह, राहुल कुमार, रतनेश कुमार के अकाउंट में रुपये ट्रांसफर किए। सात दिसंबर को व्हॉटसएप पर सभी रुपये वापस दिलाने का मैसेज आया और राघव अग्रवाल, संजय विश्वकर्मा, नितिन शर्मा नोएडा ने पूरी जानकारी ले ली। फिर तीनों ने कोर्ट सहित कई चीजों की फीस के नाम पर एक लाख ले लिए। बाद में पता चला कि सभी ने रुपये हड़पे हैं। आरोप है कि पायल मुखर्जी, बलबीर ने 5.50 लाख और राघव, नितिन व संजय ने एक लाख, राहुल कुमार ने दो लाख रुपये कुल 8.50 लाख रुपये हड़पे। आरोपियों ने शिकायत करने पर उसे व परिवार की हत्या करने की धमकी दी। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed