फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Haridwar News: Fraud of Rs 12.49 lakh in the name of getting job in bank

Haridwar Crime: बैंक में नौकरी लगवाने के नाम पर युवक से की 12.49 लाख की धोखाधड़ी, ऐसे लगाया चूना

Wed, 31 Jul 2024 03:44 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Wed, 31 Jul 2024 03:44 PM IST
सार

बेटे हरीश की नौकरी लगवाने के लिए 12.50 लाख का खर्च बताया। उस वक्त आकाश के साथ दीपक श्रीवास्तव व सूरज कुमार घर आए थे। उन्होंने विनोद उर्फ विशाल को एसबीआई बैंक में अफसर बताते हुए हरीश की नौकरी लगवाने की बात कही।

विज्ञापन
Haridwar News:  Fraud of Rs 12.49 lakh in the name of getting job in bank
धोखाधड़ी - फोटो : Istock

विस्तार

श्यामपुर थाना क्षेत्र में रहने व्यक्ति से बेटे की नौकरी एसबीआई में लगवाने के नाम पर 12.49 लाख की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर चार आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, सतीश कुमार निवासी ग्राम गैंडीखाता थाना श्यामपुर ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसकी भतीजी खेलकूद प्रतियोगिताओं में भाग लेती है, उसके जरिये उसकी जान पहचान आकाश उर्फ रविराज मलिक से हुई थी। उसने भतीजी को बताया कि उसकी एसबीआई बैंक दिल्ली के उच्चाधिकारियों से जान पहचान है। बैंक कश्मीरी गेट दिल्ली में क्लर्क की भर्ती होनी है। वह नौकरी लगवा देगा, कोई जानकार हो तो बताना। साल 2022 में आकाश घर पर आया। बेटे हरीश की नौकरी लगवाने के लिए 12.50 लाख का खर्च बताया। उस वक्त आकाश के साथ दीपक श्रीवास्तव व सूरज कुमार घर आए थे। उन्होंने विनोद उर्फ विशाल को एसबीआई बैंक में अफसर बताते हुए हरीश की नौकरी लगवाने की बात कही। फोन पर उनकी बात कराई। अलग-अलग खातों में कुल 12 लाख 49 हजार भिजवा दिए।
विज्ञापन


Haridwar News: 151.42 ग्राम स्मैक के साथ बरेली के दो तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक के नाम से उन्हें मेडिकल व ट्रेनिंग कराने के लिए पत्र भेजे। हरीश जब दिल्ली गया तो उसे ट्रेनिंग के लिए पटना बुलाया। वहां पहुंचने पर ज्वाइनिंग लेटर दे दिया, लेकिन आज तक बैंक में नौकरी नहीं लगी। बातचीत करने पर संतोषजनक उत्तर नहीं दिया। जानकारी जुटाने पर पता चला कि गैंग बनाकर लोगों से नौकरी लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी करते हैं। देवबंद में भी इनके खिलाफ केस दर्ज हैं। थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि आरोपी रविराज मलिक उर्फ आकाश, दीपक श्रीवास्तव निवासीगण शाहबुद्दीन रोड नया रामपुरी गेट नंबर-3 मुजफ्फरनगर, विनोद उर्फ विशाल निवासी हैबिटैट पंचत्व अपार्टमेंट ग्रेटर नोएडा थाना बिसरत, जिला गौतमबुद्ध नगर यूपी, सूरज कुमार निवासी बिधलीपुर पटना बिहार के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed