फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Four friends arrested for gang-raping a teenage girl

Haridwar News: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म करने में चार दोस्त गिरफ्तार

Sun, 10 Nov 2024 12:33 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
Four friends arrested for gang-raping a teenage girl
हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र में लगातार ढाई साल तक एक किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाने के मामले में पुलिस ने चार दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया। सभी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। वहीं, पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद कोर्ट में बयान दर्ज कराए गए हैं। जिस बिल्डिंग में दुष्कर्म हुआ, उसकी भी जांच चल रही है। मुकदमा दर्ज होने के बाद से वह भूमिगत है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, एक क्षेत्र की रहने वाली महिला ने बृहस्पतिवार की शाम नगर कोतवाली में चार दोस्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। शिकायत में बताया था कि चार नवंबर को उसकी बेटी ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया था, उसकी की जान बच गई थी। आरोप था कि पांच फरवरी 2022 में छत पर पतंग उड़ाने के दौरान उसकी बेटी की मुलाकात गौतम उर्फ इलु निवासी पालिका बाजार से हुई थी। उसने अगले दिन सरेराह बेटी को किताब लेने के बहाने रोक लिया था। फिर किताब देने के बहाने संजू छल्ले वाले की बिल्डिंग में बुलाकर बेटी को डरा धमकाकर दुष्कर्म किया था। धोखे से अश्लील वीडियो बना ली थी।
विज्ञापन

वीडियो वायरल करने की धमकी देकर अपने दोस्त विनीत वर्मा, वैभव पंत व प्रियांशु से भी दुष्कर्म करवाया था। उसे डराकर दुष्कर्म व अप्राकृतिक संबंध बनाए थे। ढाई साल तक लगातार दुष्कर्म किया जाता रहा। उसके बाद चार नवंबर 2024 को प्रियांशु ने बेटी को हत्या की धमकी दी। मुंह पर तेजाब डालने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते माह 18 अक्तूबर को भी होटल में ले जाकर गौतम उर्फ इलु ने जबरन दुष्कर्म किया था। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि आरोपी गौतम उर्फ इलु, प्रियांशु निवासीगण पालिका बाजार, विनित वर्मा निवासी गंगा टाकिज, वैभव पंत निवासी रामगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। संजू छल्ले वाले की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed