{"_id":"69ad7e241bf4e21215028f0f","slug":"four-arrested-for-entering-the-village-heads-house-and-carrying-out-a-deadly-attack-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-145825-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: ग्राम प्रधान के घर में घुसकर जानलेवा हमला करने में चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: ग्राम प्रधान के घर में घुसकर जानलेवा हमला करने में चार गिरफ्तार
विज्ञापन
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में ग्राम प्रधान के घर में घुसकर परिवार पर लाठी-डंडों, तलवार और तमंचे से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी जतिन उर्फ भारत, राजीव पाल, रोहन सिंह, सागर को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
पुलिस के अनुसार, चार मार्च होली के दिन रावली महदूद में ग्राम प्रधान प्रमोद पाल के घर में घुसकर 20 से 30 लोगों ने हमला कर दिया था। हमले में प्रमोद पाल, उनके भाई सहित करीब 15 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। आरोप था कि सभी कारों में उनके घर के बाहर पहुंचे और तलवार, लाठी-डंडे, तमंचे लेकर घर में घुस गए और परिवार पर हमला कर दिया था। जान से मारने की नीयत से फायर किया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर 12 नामजद व 20 अज्ञात के खिलाफ कातिलाना हमला सहित प्रभावी धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।
थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया कि शनिवार की रात आरोपी जतिन उर्फ भारत निवासी जयराम जोत थाना कर्नलगंज जिला गोंडा, राजीव पाल निवासी मंसूरपुर मुजफ्फरनगर, रोहन सिंह निवासी धारूवाला मंडावली बिजनौर, सागर निवासी रामपुर मनिहारन सहारनपुर को गिरफ्तार कर लिया गया। रविवार को चारों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया। अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।