फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Forest Personnel Attacked in Shyampur Range; Uniform Torn, Mobile Phone Thrown into Canal

Haridwar News: श्यामपुर रेंज में वन कर्मियों पर हमला, वर्दी फाड़ी, मोबाइल नहर में फेंका

Sat, 27 Jun 2026 07:26 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Sat, 27 Jun 2026 07:26 PM IST
विज्ञापन
Forest Personnel Attacked in Shyampur Range; Uniform Torn, Mobile Phone Thrown into Canal
- पुलिस ने तीन नामजद समेत पांच आरोपियों पर दर्ज की प्राथमिकी, जांच शुरू
विज्ञापन

श्यामपुर। श्यामपुर रेंज के आरक्षित वन क्षेत्र में गश्त के दौरान वन कर्मियों पर हमला कर दिया गया। आरोप है कि सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए वर्दी फाड़ दी गई। मोबाइल नहर में फेंक दिया। पुलिस ने वन आरक्षी की शिकायत पर तीन लोगों को नामजद करते हुए पांच आरोपियों के प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार, वन आरक्षी ललित कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह शुक्रवार की देर शाम वन आरक्षी अश्वनी कुमार के साथ श्यामपुर बीट के कक्ष संख्या-7 स्थित नहर पटरी क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान हरिद्वार की ओर से एक कार आती दिखाई दी। कार को रोककर पूछताछ करने पर उसमें सवार पांच लोग संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। आरोप है कि सभी नशे की हालत में प्रतीत हो रहे थे। पूछताछ के दौरान कार सवारों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और वन कर्मियों के साथ मारपीट की।
विज्ञापन

आरोप है कि वीडियो बनाने के लिए निकाला गया मोबाइल छीनकर सड़क पर पटकने के बाद नहर में फेंक दिया। वहीं एक ने कार से लोहे का पाइप हमला किया। दोनों वन कर्मियों की वर्दी फाड़ दी और राजकीय कार्य में भी बाधा डाली। सूचना मिलने पर राजकीय वाहन मौके पर पहुंचा तो दो लोग फरार हो गए जबकि शिवम कश्यप, अनूल निवासी गली नंबर-5 कांगड़ी, विकास सिंह निवासी श्यामपुर कांगड़ी पहचान कर ली। सीओ अवनी तिवारी ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed