{"_id":"57d2f0264f1c1bb46131752c","slug":"foreign-tourists-bitten-by-hoopla","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेशी पर्यटक ने काटा हुड़दंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेशी पर्यटक ने काटा हुड़दंग
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
Updated Fri, 09 Sep 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अर्द्धनग्न अवस्था में एक विदेशी पर्यटक ने सरेराह जमकर हुड़दंग मचाया। जिला अस्पताल में भर्ती कराने पर भी जब विदेशी पर्यटक शांत नहीं हुआ तो उसके हाथ पैर बांधने पड़े। मानसिक स्थिति सही न होने के चलते उसकी पहचान भी नहीं हो पाई है। विदेशी पर्यटक की सुरक्षा में के लिए एक होमगार्ड की तैनाती जिला अस्पताल के वार्ड में कर दी गई है।
शुक्रवार को सुबह के वक्त अपर रोड पर हुड़दंग मचा रहे एक विदेशी पर्यटक को स्थानीय युवक नवीन जोशी, सुरेंद्र कुमार ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। कुछ ही देर में वह फिर अस्पताल से भागकर सड़क पर आ पहुंचा। कभी भल्ला रोड तो कभी अपर रोड पर घूम रहे विदेशी पर्यटक ने राहगीरों को जब तंग करना शुरू किया तब स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस जैसे तैसे काबू करके विदेशी पर्यटक को कोतवाली ले आई। कोतवाली में भी कुछ देर शांत रहने के हंगामा खड़ा कर दिया। पुलिस उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंची। जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए विदेशी ने वार्ड में उत्पात मचाया। इसके बाद उसके हाथ पैर बेड से बांध दिए गए तब कही जाकर वह शांत हुआ। नगर कोतवाली प्रभारी योगेंद्र पाल सिंह भदौरिया ने बताया कि प्रथम दृष्टया विदेशी पर्यटक की मानसिक स्थिति ठीक प्रतीत नहीं हो रही है।
पैर पर लगी है चोट
चोटिलवस्था में मिले विदेशी पर्यटक की संभवत पिटाई भी की गई है। उसके पैर पर घाव है। बताया यह जा रहा है कि बृहस्पतिवार को प्रेमनगर आश्रम गंगा घाट पर उसने कुछ बच्चों की पिटाई कर दी थी। तब उसे भीड़ ने बुरी तरह पीटा था। लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।