फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Following the Chief Minister's instructions, the Mela administration is engaged in dialogue with the saints

हरिद्वार कुंभ : सीएम के निर्देश पर संतों से संवाद करने में जुटा मेला प्रशासन

Thu, 25 Jun 2026 06:56 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Thu, 25 Jun 2026 06:56 PM IST
विज्ञापन
Following the Chief Minister's instructions, the Mela administration is engaged in dialogue with the saints
- कुंभ मेला 2027 के सफल आयोजन को लेकर आश्रम और अखाड़ों से लिए जा रहे सुझाव
विज्ञापन

- अपर मेलाधिकारियों के साथ ही मेलाधिकारी सोनिका स्वयं पहुंच रही हैं संतों के पास माई सिटी रिपोर्टर
हरिद्वार। कुंभ मेला 2027 के आयोजन की तैयारियों को लेकर मेला प्रशासन आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने की कोशिश में जुटा है। इनमें एक अहम पहल करते हुए संतों के अनुभव साझा करने के साथ ही उनके सुझावों को भी तैयारियों का महत्वपूर्ण आधार बनाया जा रहा है।
बता दें कि बीते दिनों हरि सेवा आश्रम उत्तरी हरिद्वार पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मेला प्रशासन को नियमित रूप से संतों के सुझाव लेने और उनसे समन्वय स्थापित कर महत्वपूर्ण बिंदुओं को सूचीबद्ध करने के निर्देश दिए थे। इसके अनुपालन में बृहस्पतिवार को मेला प्रशासन के अधिकारी अलग-अलग हिस्सों में पहुंचे और संतों से मिलकर उनसे सुविधाओं और आवश्यक संरचनाओं को स्थापित करने के लिए सुझाव लिया।
विज्ञापन

अपर मेलाधिकारियों की टीम ने मेलाधिकारी सोनिका के नेतृत्व में अखाड़ों और आश्रमों के प्रमुख संतों से बीते वर्षों में हुई असुविधा और आवश्यक सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। वहीं, बैरागी कैंप से लेकर उत्तरी हरिद्वार क्षेत्र में पूर्व में हुई असुविधाओं की जानकारी लेकर उन्हें सूचीबद्ध किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संपर्क और संवाद के दौरान अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती बैरागी अखाड़ा निर्वाणी के मुरली दास महाराज और नया उदासीन अखाड़ा के महामंडलेश्वर करौली शंकर महाराज से कुंभ को लेकर योजनाओं को साझा किया। इसी तरह अन्य अधिकारियों ने कुंभ की व्यवस्था से जीवंत पहचान और संदेश के लिए कई अन्य संतों से वार्ता की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed