{"_id":"5f1f17b98ebc3e639b7207d1","slug":"flaws-in-laying-underground-lines-haridwar-news-drn351356061","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमिगत लाइन बिछाने में अनियमितता का आरोप लगा किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमिगत लाइन बिछाने में अनियमितता का आरोप लगा किया प्रदर्शन
विज्ञापन
हरिद्वार। श्मशान घाट रोड के निवासियों के साथ भीमगोड़ा व्यापार मंडल के व्यापारियों ने ऊर्जा निगम एवं भूमिगत बिजली की तार बिछाने वाली कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। आरोप था कि भूमिगत लाइन डालने में ऊर्जा निगम और संबंधित कंपनी की खामियां ही खामियां सामने आ रही है।
सोमवार को श्मशान घाट पर प्रदर्शन करते हुए भीमगोड़ा व्यापार मंडल के महामंत्री अनुज गुप्ता ने कहा कि भूमिगत लाइन बिछा रही कंपनी की लापरवाही के साथ काम कर रही है। आरोप है कि स्थानीय ऊर्जा निगम के अधिकारियों से शिकायत करते हैं तो वे अपनी कोई जिम्मेदारी न होने की बात कहकर अपना पीछा छुड़ा लेते हैं। अब लापरवाही का आलम ये है कि गली में कनेक्शन देने के लिए पैनल सड़कों के बीच में ही लगा दिए गए हैं। इससे आने वाले समय में लोगों को मुसीबत झेलनी पड़ेगी। अनुज गुप्ता ने कहा कि केंद्रीय नियम के अनुसार भूमिगत डाली जाने वाली तारों की गहराई 5 फुट से कम नहीं होनी चाहिए, लेकिन हरिद्वार में तारों को डेढ़ फुट से 3 फुट की गहराई में ही डाला जा रहा है। एडवोकेट नितिन शर्मा और महंत सरदार मोहन सिंह ने कहा कि निर्माण कार्यों की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर रवि खट्टर, शेखर गोस्वामी, मनोज गिरी, राजू पांडे, मनीष जैन, अनुज गोस्वामी, रजनीश गुप्ता, शांति पांडे, अंकुश शर्मा, विकास अग्रवाल, पारस जैन, दीपक सहगल, राजीव गुप्ता, राहुल अग्रवाल, सुरेंद्र कुमार आदि शामिल हुए।