फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Five vehicles washed away in Ganga were recovered, no trace of three was found

Haridwar News: गंगा में बही पांच गाड़ियां निकाली, तीन का नहीं लगा सुराग

Mon, 01 Jul 2024 02:37 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
Five vehicles washed away in Ganga were recovered, no trace of three was found
हरिद्वार। शनिवार को बारिश के बाद खड़खड़ी सूखी नदी के रपटे से पानी के साथ बहकर गंगा में पहुंची पांच कारों को पुलिस ने 10 घंटे के रेस्क्यू कर बाहर निकाल लिया है। तीन कारों का पता नहीं चल सका। गंगा में तीनों गाड़ियां नीचे बैठ गई और मिल नहीं पा रही हैं।
विज्ञापन

शनिवार को देहरादून के नथुवावाला से कुछ लोग शवयात्रा लेकर खड़खड़ी श्मशान घाट आए थे। उन्होंने अपनी कारें श्मशान घाट के पास सूखी नदी के रपटे पर खड़ी कर दी थीं। दोपहर में अचानक बारिश के बीच जंगल की तरफ से पानी का तेज बहाव आया और गाड़ियों को अपने साथ बहाकर गंगा में ले गया। कई गाड़ियां बहकर हरकी पैड़ी तक पहुंच गई। दो कारें हरकी पैड़ी के समीप एक पुल के नीचे फंस गई थी। दो खड़खड़ी श्मशान घाट के पास ही फंसी थी।
विज्ञापन

पुलिस ने गाड़ियों को निकालने के लिए रेस्क्यू किया। एसडीआरएफ, जल पुलिस, अग्निशमन विभाग, एनएचएआई और खड़खड़ी पुलिस चौकी की टीम ने संयुक्त रूप से क्रेन की सहायता से 10 घंटे के अंदर पांच गाड़ियों को बाहर निकालने में सफलता पा ली। स्थानीय तैराक युवकों ने भी टीम का सहयोग किया। तीन गाड़ियां गंगा में नीचे बैठ गई, इसलिए उनका कुछ पता नहीं चल पाया है। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि पांच गाड़ियों को निकाल लिया गया है। तीन का कुछ पता नहीं चला। उनकी भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed