{"_id":"67323fe8e632e256a606c47c","slug":"five-including-outpost-in-charge-accused-of-assault-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-125277-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: चौकी प्रभारी सहित पांच पर मारपीट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: चौकी प्रभारी सहित पांच पर मारपीट का आरोप
विज्ञापन
चौकी प्रभारी सहित पांच पर मारपीट का आरोप
हरिद्वार। कनखल के जगजीतपुर निवासी गोपाल ने जगजीतपुर चौकी प्रभारी और एक महिला सहित चार लोगों पर मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले में कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। शिकायती पत्र में गोपाल ने बताया कि बीते 19 अक्तूबर की सुबह जगजीतपुर चौकी में बुलाया गया था। जहां जगजीतपुर के ही एक महिला सहित चार लोग मौजूद थे। उन्होंने उस पर झूठा धमकी देने का आरोप लगाया और 20 अक्तूबर एक मुकदमा दर्ज कर दिया। इससे पहले 19 अक्तूबर को सभी लोगों की मौजूदगी में चौकी प्रभारी ने उन लोगों के साथ मिलकर उसे पीटा और पुलिस कर्मियों पर उसकी तरफ से दर्ज कराए गए मुकदमे को वापस लेने की धमकी दी।
-- -- -- -- -- -- -- -
चाकू लेकर घूम रहा एक संदिग्ध गिरफ्तार
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में चाकू लेकर घूम रहे एक संदिग्ध को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया गया। एसएचओ कमल मोहन भंडारी ने बताया कि शिवालिक नगर से कृपाल आश्रम की तरफ जाने वाले खाली पड़े मैदान के रास्ते से संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए राजनंदन शर्मा निवासी शनिदेव मंदिर के पास रामधाम कालोनी रानीपुर को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके पास से चाकू बरामद हुआ।