Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Fired employees will get November salary

Haridwar News: निकाले गए कर्मियों को नवंबर का मिलेगा वेतन

Thu, 01 Dec 2022 07:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 01 Dec 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
Fired employees will get November salary
सिडकुल स्थित एक फैक्टरी से निकाले गए कर्मचारियों ने बुधवार को उपश्रम आयुक्त कार्यालय के बाहर धरना दिया। सहायक श्रम आयुक्त की अध्यक्षता में श्रमिकों और फैक्टरी प्रबंधन के बीच वार्ता हुई। कंपनी प्रबंधन नवंबर माह का वेतन कर्मचारियों को देने को तैयार हो गया। छह महीने का वेतन और नौकरी पर वापसी की मांग को लेकर प्रबंधन ने दो दिन का समय मांगा। श्रमिकों ने दो दिन के लिए धरना स्थगित कर दिया।
विज्ञापन

सिडकुल स्थित एक फैक्टरी ने 600 कर्मचारियों को बिना कारण बाहर कर दिया। जिससे कर्मचारी आंदोलित हैं। भारतीय मजदूर संघ के नेतृत्व में कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने फैक्टरी प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। फैक्टरी प्रबंधन को सहायक आयुक्त ने वार्ता के लिए बुलाया। दोनों पक्षों के बीच हुई वार्ता में कंपनी प्रबंधन कर्मचारियों को नवंबर माह का वेतन देने को तैयार हो गया। कर्मचारियों के छह माह का वेतन या नौकरी पर वापसी की मांग पर कंपनी प्रबंधन ने दो दिन का समय मांगा।
विज्ञापन

सहायक श्रम आयुक्त एसएस रांगड ने बताया कि कंपनी प्रबंधन नवंबर का वेतन देने के लिए सहमत हो गा है। दो दिन के बाद फिर से कंपनी प्रबंधन और श्रमिकों के बीच वार्ता होगी। वार्ता में कर्मचारियों के प्रतिनिधि के रूप में सुमित सिंघल शामिल हुए। इस दौरान प्रदीप कुमार, सुमित कुमार, ललित पुरोहित, देव, आनंद, मोस्मा, आयशा ,दीपा, शुभम, अजय, सुल्तान, रेहान, महीपाल, गौतम सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed